सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी बाघोली।
गुड़ा ढहर में ढाणी रजाली के पास गुरुवार को पानी की समस्या के लिए आई बोरिंग मशीन लगाकर सरपंच रोहिताश कुमार सैनी व उदयपुरवाटी विधायक के पुत्र शिवम गुढा के द्वारा शुभारंभ किया गया। नरेश कांकरिया ने बताया की सरपंच रोहिताश कुमार ने पिछले दिनों विधायक महोदय को पानी की समस्या से अवगत करवाया था। समस्या को सुनते हुए गुढा ने गुड़ा ढहर में एक बोरिंग मंजूर करवाई थी। इस दौरान विक्रम कटारिया,बिसना राम, उमराव,नरेश गुढा,राकेश भोफा , पंच सांवरमल शर्मा,,भोलु राम सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।