पूर्व पालिका अध्यक्ष के पुत्र ने गौशाला में गायों को चारा व गुड़ खिलाकर मनाया अपना जन्म दिन

संवाददाता सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी l
कस्बे में शाकंभरी रोड पर स्थित गायत्री गौशाला में रविवार को पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सरला सैनी के पुत्र इंद्राज सैनी ने अपने 25 वें जन्मदिन पर गायों को हरा चारा व सब्जियां खिलाकर मनाया l इसके अलावा आसपास के धार्मिक तीर्थ स्थलों पर जाकर बंदरों को फल व गुड भी खिलाया l इस मौके पर दिनेश ओलखा, समदर पहाड़िला,पवन तंवर, एडीवीअरुण जांगिड़ ,पवन कुमार,सीताराम ,विजेंद्र सैनी,विक्रम ,दिनेश, सोहन लाल कुमावत, ओपी सैनी,सभी दोस्तों ने जन्म दिन की बधाई दी दिन भर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा l