अभिभावक परिषद हिंडोली की नवनिर्वाचित कार्यकारणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

https://youtu.be/3Su0oqSprBc

संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली जिला बून्दी


अभिभावक परिषद हिंडोली की नवनिर्वाचित कार्यकारणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

हिंडोली । अभिभाषक परिषद हिंडोली की नवनियुक्त कार्यकारणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पालबाग बारहद्वारी पर सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला शेषन न्यायाधीश सुधीर पारीक, विशिष्ट अतिथि सुनील कुमार वाजा,व एडीजे सुनील शर्मा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट स सीमा शर्मा,व न्यायायिक मजिस्ट्रेट कमला बायला उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने मा सरस्वती के दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुवात की उसके बाद मुख्य अतिथियों का माला पहनाकर व साफा बंधवाकर स्वागत किया गया। बूँदी अभिभाषक परिषद अध्यक्ष चंद्रशेखर पूर्व अध्यक्ष कैलाश नामधरणी, सहित हिंडोली अभिभाषक परिषद के नव निर्वाचित अभिभाषक परिषद गिरधर सेन,उपाध्यक्ष संजय नामा व महेश नामा सहित पूर्व अभिभावक परिषद अध्यक्ष जय सिंह सोलंकी,दिनेश शर्मा,भंवरलाल गुर्जर,ने भी संबोधित किया ओर बार व बैंच के बीच बेहतर तालमेल के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वाशन दिया। कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ता शम्भूदयाल शर्मा,सत्येंद्र सिंह सोलंकी, इलियास अंसारी,महेश सोमाणी, रेखा माहेश्वरी,भानु कुमार जैन,कौशल खिंची,खुशीराम सैनी ,रामेश्वर रेगर सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता अनिल गुर्जर ने किया।