जो व्यापारी समय पर सभी टैक्स जमा कराएं उसे छूट एवं सम्मान मिलना चाहिए

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान

जो व्यापारी समय पर सभी टैक्स जमा कराएं उसे छूट एवं सम्मान मिलना चाहिए---
दीपक नंदी संभागीय आयुक्त
वाणिज्य कर विभाग एवं व्यापारिक ओद्योगिक सगठनो टेक्स बार के सहयोग से ऐमनेस्टी स्कीम 2022 में पूरे प्रदेश में कोटा अव्वल
कोटा I वाणिज्य कर विभाग व्यापारिक औद्योगिक संगठनों एवं टैक्स बार के सहयोग से व्यवहारियो की बकाया मांगो के निस्तारण हेतु तीन दिवसीय कैंप का उद्घघाटन आज संभागीय आयुक्त दीपक नंदी ने किया ।
वाणिज्य कर विभाग के अतिरिक्त आयुक्त शंभू दयाल मीणा ने बताया कि इस समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में कोटा व्यापार महासंघ के अध्यक्ष क्रांति जैन महासचिव अशोक माहेश्वरी दी एस एस आई एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष गोविंद राम मित्तल अध्यक्ष राजकुमार जैन हाड़ोती कोटा स्टोन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर जैन कोटा मोटर व्हीकल डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम भाटिया टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बी० सी ० जैन थे
इस अवसर पर संभागीय आयुक्त दीपक नंदी ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार की बेहतरीन योजना एमनेस्टी स्कीम 2022 के तहत वाणिज्य कर विभाग द्वारा व्यापारियों को उनकी पुरानी बकाया मांगो एवं डिमांड से छुटकारा दिलाने के लिए इस योजना के तहत पिछले डेढ़ वर्ष से बेहतरीन कार्य किया जा रहा है जिससे व्यापारीयो उद्यमियों टैक्स बार का भी पूर्ण सहयोग मिल रहा है इसी के चलते आज कोटा में बकाया मामलों के निपटाने एवं राहत देने में पुरे राज्य में कोटा अव्वल आया है । इसके लिए वाणिज्य कर विभाग के अधिकारी व्यापारी उद्यमी टैक्स बार बधाई के पात्र हैं उन्होंने कहा कि सरकारों द्वारा आने वाले समय में इस तरह की घोषणा होना चाहिए कि जो भी टैक्स दाता समय पर सभी प्रकार के टैक्स जमा कराकर राजस्व वसूली में सरकार की मदद करता है उस को टैक्स में छूट एवं सम्मान से नवाजा जाना चाहिए । उन्होंने कहा कि व्यापारियों एवं विभाग द्वारा इस तरह का कैंप आयोजन कर बेहतरीन कार्य किया जा रहा है जिससे लोगों में जागरुकता आएगी एवं उनको पुराने मामलों से छुटकारा मिलेगा ।
इस अवसर पर कोटा व्यापार महासंघ के अध्यक्ष क्रांति जैन ने कहा कि यह बेहतरीन राजस्थान सरकार की योजना है जिससे कोटा संभाग के लोगों को पुराने बकाया डिमाण्ड के नोटिस आए दिन मिल रहे थे एवं इनमें व्याप्त विसंगतियों से भी छुटकारा मिला है उन्होंने सभी वर्गो को आवहान किया है कि जो भी व्यापारी वाणिज्य कर विभाग की इस प्रकार की समस्याओं से ग्रसित है वह एमनेस्टी स्कीम 2022 के माध्यम से फायदा उठाकर अपने वर्षो से लंबित पडी अपनी मांगों से मुक्ति पाये ।
इस अवसर पर कोटा व्यापार महासंघ के महासचिव अशोक माहेश्वरी ने कहा कि सरकार की कई स्कीमे समय-समय पर आती है लेकिन उचित प्रचार-प्रसार नहीं होने के कारण आम उपभोक्ता इसका फायदा नहीं उठा पाते कोटा व्यापार महासंघ ने इन योजनाओं में वाणिज्य कर विभाग के साथ मिलकर इसका प्रचार प्रसार किया है जिसका फायदा वर्षों से वाणिज्य कर विभाग की बकाया राशि जिससे कई व्यापारियों पर बकाया नहीं होने पर भी डिमांड की मांग की जा रही थी उनका भी निराकरण हुआ है उन्होंने सभी व्यापारी उधमी को आव्हान किया कि वो लंबित मामले में अपनी समस्याओं का निराकरण करें जिसमे एक ही दिन में विभाग द्वारा एन ओ सी जारी की जा रही है इस स्कीम का . फायदा सभी वर्गों को उठाना चाहिए उन्होंने व्यापारियों के साथ किए जा रहे विभाग द्वारा दिये जा रहे सहयोग के लिए विभाग के अधिकारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि अन्य विभागों जैसे लेबर सेस यू डी टेक्स इनकम टैक्स आदि विभागों में भी सरकार द्वारा ऐसी घोषणाए की जानी चाहिए जिससे उनके लंबित मामलों का आमजन को छुटकारा मिल सके
इस अवसर पर दी एस एस आई एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष गोविंद राम मित्तल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा चलाई गई एमनेस्टी स्कीम 2022 को पूरे देश में एक मॉडल के रूप में देखा जा रहा है और यह कई राज्य इसका अनुसरण कर रहे हैं इसमें व्यापारियों उद्यमियों के पुराने मामलो से छुटकारा तो मिला ही है साथ ही वर्षों से लाखों लंबित पडी फाइलों जिनमें अधिकारी उलझे रहते थे उनसे भी उनको छुटकारा मिलेगा ऐसी स्कीमें सभी वर्गों को नई दिशा प्रदान करती है उन्हें वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों द्वारा व्यापारियों उद्यमियों के साथ सकारात्मक व्यवहार करने पर उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया ।
इस अवसर पर कोटा मोटर व्हीकल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम भाटिया ने कहा कि कई वर्षों से लंबित मामलों एवं कई बार अनावश्यक डिमांड की वजह से हमारे अकाउंटेंट वकील स्टाफ इन चीजों में अपना समय बर्बाद कर करता था एवं हमें कई नई गतिविधियां संचालित करने में भी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता था ऐसी स्कीमों के माध्यम से विभाग द्वारा निरंतर चलाई जाए जिससे वर्षों तक दस्तावेज रखने पर भी व्यापारियों को निजात मिल सके
इस अवसर पर हाडोती कोटा स्टोन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन अध्यक्ष महावीर जैन ने कहा कि कोटा स्टोन में सेल टैक्स विभाग में रसीद काटने के बाद भी इस मिसमैच के मामले सामने आ रहे हैं ऐसे मामलों का तुरंत निराकरण होना चाहिए ।
इस अवसर पर टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बीoसीo जैन ने कहा कि हमने कई व्यापारियों की वर्षों पुरानी लंबित पड़ी मांगों का इस स्कीम के माध्यम से निस्तारण किया है और इसमें विभाग का पुरा सहयोग मिला है ।
इस अवसर पर वाणिज्य कर विभाग के अतिरिक्त आयुक्त शंभू दयाल मीणा ने कहा कि तीन दिवसीय शिविर का मुख्य उद्देश्य एमनेस्टी स्कीम 2022 का फायदा ज्यादा से ज्यादा व्यापारियों उद्यमियो को पहुंचाने का है उन्होंने सभी व्यवहारियो से अपील की है कि वह अपने पुराने लंबित बकाया मांग की डिमांड के मामले में इस स्कीम के तहत विभाग में आकर उनका निराकरण करवाये इसमें ब्याज पेलेंटी एवं मूल से लेकर कई तरह की छूट का लाभ का प्रावधान है उन्होंने कहा कि स्कीम खत्म होने के बाद बकाया मांगो एंव डिमांड की रिकवरी विभाग करेगा अतःइस स्कीम में ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाएं ।
इस अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त अपील रजनी कान्त पाण्डेय ने सभांगीय आयुक्त व्यापारियों उद्यमियों टैक्स बार के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा इस कैंप के आयोजन में विभागीय अधिकारियों के साथ-साथ सभी की अहम भूमिका रही है जिससे विभाग निरंतर सफलता की ओर अग्रसर है और हम इस मिशन में जरूर कामयाब होंगे ।
समारोह का संचालन कर रहे विभाग के नोडल अधिकारी अनुपम शर्मा एवं शिवेंद्र कुमार सक्सेना ने बताया कि जब से यह स्कीम आई है तब से विभाग डोर टू डोर इसका प्रचार-प्रसार करके हर व्यापारी से संपर्क कर रहा है जिनके पिछले कई वर्षों से लंबित मांगों एवं डिमांड के मामले पड़े हुए हैं उन्होंने कहा कि सभी को इस स्कीम का फायदा उठाने की पूरी जानकारी दी जा रही है उन्होंने कहा कि इसके लिए व्यापारिक ओद्योगिक संगठनों टेक्स बार का पूरा सहयोग भी हमें मिल रहा है विभाग निरंतर इस दिशा में सकारात्मक कार्य कर रहा है जिससे इस स्कीम का फायदा समय सीमा तक सभी व्यापारियों को समस्याओं का निराकरण कर सकेगे उन्होंने व्यवहारियो से अपील की है कि वह ज्यादा से ज्यादा इस स्कीम का फायदा उठाकर अपनी वर्षों से लंबित मामलों का निस्तारण करें । सभी वर्गो को राहत पहुंचाने के लिए बेहतरीन स्कीम है इसका फायदा सभी वर्गों को उठाना चाहिए ।
बैठक में कई व्यापारिक ओद्योगिक संगठनों के पदाधिकारी व्यापारी उद्यमी टैक्स बार के सदस्य विभागीय अधिकारीयो ने भाग लिया यह शिविर कल 20 जुलाई 2022 तक चलेगा ।