जयपुर। 13 अप्रैल 2022।
बिरला सभागार में 16 और 17 अप्रैल को व्यापार जगत का प्रभावशाली बिजनेस ट्रेड शो बिज एक्सपो - 2022 का आयोजन होने जा रहा है।
इस हेतु आज़ आर ए एस क्लब जे एल एन मार्ग पर प्रेस कॉन्फ्रेंस हुईं। पोस्टर का विमोचन किया गया।
बीएनआई (बिजनेस नेटवर्क इंटरनेशनल) जयपुर की ओर से आयोजित इस एक्सपो में एक ही छत के नीचे 1000 से अधिक उद्यमी और एक्जीबिटर्स हिस्सा लेंगे। इस बी2बी बिजनेस ट्रेड शो उधमियों द्वारा 150 से अधिक स्टोल्स लगाई जाएंगी। में उद्यमी अपने प्रोडक्ट और सर्विसेज की जानकारी देंगे। एक्सपो में 20 से अधिक व्यापारिक एवमऔधोगिक संगठन आपकी भागेदारी निभा रहे हैं। इसके साथ ही व्यापारी एक दूसरे के व्यवसाय को जानने और समझने का अच्छा मौका होगा। बीएनआई जयपुर के एक्सिक्यूटिव डायरेक्टर अक्षय गोयल ने बताया कि इसका उद्देश्य बिजनेस नेटवर्क एवम बिजनेस प्रमोशन हैं। मुख्य अतिथि श्रीमती शकुंतला जी रावत, उद्योग मंत्री सरकार राजस्थान होंगी। वही विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री टीकाराम जूली जी कैबिनेट मंत्री - सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, जेल विभाग , श्रीमती ममता भूपेश जी, बाल अधिकारिता मंत्री, श्री ज्ञान चंद जैन जी विशेष सहायक माननीय राज्यपाल राजस्थान, सहित आईएएस अश्विनी भगत जी प्रमुख सचिव प्रशासनिक सुधार और समन्वय, आरपीजी, मुद्रण और स्टेशनरी विभाग, राजस्थान, श्री महावीर अग्रवाल जी, अध्यक्ष - मालवीय औद्योगिक क्षेत्र श्री शीतल कुमार जी अध्यक्ष भारतीय इंटीरियर डिजाइनर संस्थान, श्री अरुण अग्रवाल जी वरिष्ठ उपाध्यक्ष केशव इंडस्ट्रीज" श्री पंकज कुमार ओझा जी सह सचिव कला, साहित्य और संस्कृति मंत्रालय" श्री आरएस जेमिनी जी अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक जेमिनी ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज" श्री तारा चंद जी चौधरी" राष्ट्रपति विश्वकर्मा औद्योगिक संघ" श्री जगदीश जी सोमानी निदेशक सोमानी इंडस्ट्रीज" श्री सीताराम जी अग्रवाल" संस्थापक और निदेशक मंगला इस्पात (जयपुर) लिमिटेड" श. रफ़ीक जी ख़ान विधायक राजस्थान" श्रीमती रेहाना रयाज जी चिश्ती अध्यक्ष राजस्थान राज्य महिला आयोग" अतिथि के रूप में शामिल होंगे।