मणकसास में दो दिवसीय शीतला माता के मेले का कुश्ती दंगल के साथ हुआ समापन

संवाददाता सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी / बाघोली|

3100 रू की कुश्ती का मुकाबला नेतराम जयरामपुरा ने जीता

मणकसास में बस स्टैंड के पास शुक्रवार को शीतला माता का दो दिवसीय मेले का कुश्ती दंगल के साथ समापन हुआ। कुश्ती दंगल में हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान के पहलवान पहुंचे। मेला कमेटी के अध्यक्ष नत्थू राम कुमावत ने बताया कि मेले में कुश्ती दंगल साय 4:00 से देर रात्रि 8:00 बजे तक चला। कुश्ती 50 रु से लेकर 3100 रू तक करवाई गई। 2100रु की कुश्ती गुलशन पाटन ने जीती।अंतिम कुश्ती का मुकाबला नेतराम जयराम पुरा व अशोक खोरी के बीच खेला गया। जिसमें रोमांचक मुकाबला दिखाते हुए नेतराम जयराम पुरा ने जीत हासिल की। कोच मंगलाराम गुर्जर भगेगा निर्णायक रहे। विजेता पहलवानों को मेला कमेटी की ओर से राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह गुढा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सुल्तान वर्मा, नीतीश शर्मा, श्रवण कुमार,दलीप चौहान, बाबूलाल फौजी, रोशन लाल वर्मा,निर्मल चेजारा , पिंटू सिंह, सुरेश जांगिड़, विक्रम गुर्जर,पहलाद चेजारा, राजेश, बिल्लू, डब्लू राणावत, गिरधारी लाल सैनी, सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।