दिलीप शर्मा
सिकंदरा (दौसा)
सिकराय लोकप्रिय विधायक महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती ममता भूपेश ने आज गांव डोलिका भंडारी निहाल पूरा गुर्जर बाड़ा शेखपुरा देवरी खानपुर मालावास गुर्जरबैराडा सहित दर्जनों गांव ढाणियों में कांग्रेस के प्रत्याशियो सिकंदरा पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्यों के लिए वोट की अपील की। मंत्री जी ने कांग्रेस कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को लेकर विस्तार से बताया। शिक्षा के क्षेत्र में स्कूल क्रमोन्नत पानी के क्षेत्र में घर घर नल योजना करोड़ों की सौगातें, सड़कों का जाल बिछाया बिजली के नए जीएसएस क्षेत्र में नई पंचायतों का गठन एवं सिकंदरा नई पंचायत समिति बनाई। कांग्रेस के प्रधान जिला प्रमुख बनने पर गांव सरकार कड़ी से कड़ी जोड़ कर विकास के नए आयाम स्थापित करेंगे। और लोगो में मतदान के लिए जागृति पैदा की। मौके पर उनके साथ ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष दिनेश पराशर हरिशंकर शर्मा रामनाथ जैस्वाल जी आशीष पराशर आदि लोग मौजूद थे तथा सभी ने प्रत्याशियों के लिए भारी मतदान करने की अपील की तथा जनहित के लिए वादे किए।