सीकर महिला मंडल की महिलाएं लोहार्गल के सूर्य कुंड से कावड़ लेकर हुई रवाना

सीकर महिला मंडल की महिलाएं लोहार्गल के सूर्य कुंड से कावड़ लेकर हुई रवाना

लोहार्गल वेंकटेश मठ से पूजा कर सीकर महिला मण्डल ने उठाई कावड़

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी l
निकटवर्ती धार्मिक तीर्थ स्थल लोहार्गल धाम व्यंकटेश मठ सीकर महिला मंडल ने कावड उठा कर एक अनूठी पहल की है l सीकर महिला मण्डल की महिलाओं ने प्रथम बार इसकी शुरुआत की लोहार्गल स्थित श्री वेंकटेश तिरुपति बालाजी मंदिर के पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 महंत स्वामी अश्विनीदास महाराज द्वारा विधिवत पूजा अर्चना करवाकर कांवड़ को रवाना किया गया l लोहार्गल धाम के वेंकटेश पीठाधीश्वर स्वामी अश्विनी दास महाराज से कावड़ का महत्व जाना एवं प्राचीन शिव मंदिर में कांवड़ चढ़ाई महिला मण्डल में नीलाम मिश्रा, सुमन बजाज, अनिता, राधिका गोयल ,सारिका गोयल, अनिता मोदी ,।कविता अग्रवाल, गरिमा बंसल , मधु सोनी, सरोज सेन आदि महिलाओ ने कावड़ चढ़ाई l