जिले में 110.44 किलोमीटर क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू
-जिला कलक्टर ने दिए गुणवत्तायुक्त पेचवर्क के निर्देश
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
बूंदी, 10 अक्टूबर। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बरसात से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। वर्तमान में 110.44 किलोमीटर की 59 सड़कों पर पेचवर्क शुरू कर दिया गया है। इन सड़कों में 34.94 किलोमीटर डीएलपी व 75.50 किलोमीटर नॉन डीएलपी सड़कें शामिल है।
जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अभियंताओं को निर्देश दिए है कि सड़कों की रिपेयर कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जावे, ताकि आमजन को किसी तरह की परेशानी नहीं हो। साथ ही पेचवर्क के कार्य को जल्द पूरा करवाया जावे।सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता वी.के.जैन बताया कि जिले में बरसात के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि वर्तमान हाल में हुई बरसात के कारण प्रगति पर चल रहा कार्य बाधित हुआ है। बारिश रूकने के साथ ही फिर से कार्य को शुरू किया गया है। शीघ्र ही इन कार्याे को पूर्ण कर आमजन को राहत प्रदान की जाएगी।
इन सड़कों पर शुरू हुआ मरम्मत कार्य
सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता वी.के.जैन ने बताया कि जिले में संपर्क सड़क देहित, खेडा माताजी, ढगलावदा, बाजड से ढगलावदा, सीतापुरा से खुराड़, संपर्क सड़क सीतापुरा, जाखमुण्ड, नया बरधा से कैथूदा, संपर्क सड़क कोथ्या, मेहराणा, लालपुरा, आमथूना, सीतापुरा, गणेशपुरा रघुवीरपुरा, नारायणपुरा, बांजारा कंवरपुरा से बणच, भोपतपुरा
(एसएस-29) से नैनवां एसएच-148 एसएच-138 तक 8.45 किलोमीटर डीएलपी व 19.20 किलोमीटर नॉन डीएलपी सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है।
उन्हांेने बताया कि इसी तरह शहरी सड़क नैनवां, नैनवां से कीरों का झौंपडा, नीम का खेडा से केमला, टोडापोल से चैनपुरिया, संपर्क सडक टोंपा, बडवा की देवरिया, लकडेश्वर, लकडेश्वर से पगारा, अमरत्या से काछोला, स्वरूपगढ़ से कालामाल, चेनपुरिया से टरडक्या, संपर्क सड़क फालेण्डा, बालापुरा से नाहरगंज, संपर्क सड़क अरियाली, धनावा-दबलाना-भवानीपुरा,-रानीपुरा,-बांसी-नैनवां, संपर्क सड़क चेता, ब्राह्ममणों की झौंपडिया से टरडक्या तक 11 किलोमीटर डीएलपी व 28.10 किलोमीटर नॉन डीएलपी सड़कों के पेचवर्क का कार्य शुरू हो चुका है।
उन्होंने बताया कि पैरेलल रोड़ टू मेगा हाईवे लोखरी टाउन, एसएच-29 से भैरूपुरा ओझा-जखाणा-करवाला-जयस्थल-अरनेठा-अनंतपुरा-बालोद-रोटेदा, संपर्क सड़क झीडा, बोहरिया गांव, कोटा लालसोट मेगा हाईवे से केमल्या, टोंक-नगर-नैनवां-खटकड-के.पाटन, संपर्क सड़क हालीहेडा, हालीहेडा से नीमोदा, उनियारा लोखरी बूंदी रोड़, एसएच - 29 से भैरूपुरा ओझा-रोटेदा एसएच-37 ए तक, संपर्क सडक जाडला, सारसला, चौंतरा का खेडा, हिंगोनिया, पीपल्दा जागीर, बलकासा, बलकासा से कालका माताजी, संपर्क सड़क ढींगसी, मेनोली, भीया, नांता, विजयनगर एवं संपर्क सड़क बुढिया तक 15.49 किलोमीटर डीलएपी तथा 28.20 किलोमीटर नॉन डीएलपी सड़कों के पेच वर्क का कार्य प्रगति पर है।