पचलंगी में 2 अक्टूबर को भरने वाले भैरुजी, देवनारायण व रामदेव महाराज के मेले की तैयारियों को लेकर बैठक में अंतिम रूप से कार्यकर्ताओं को दी जिम्मेदारी

पचलंगी में 2 अक्टूबर को भरने वाले भैरुजी, देवनारायण व रामदेव महाराज के मेले की तैयारियों को लेकर बैठक में अंतिम रूप से कार्यकर्ताओं को दी जिम्मेदारी

पचलंगी में संतोषी माता मंदिर के नजदीक हुआ बैठक का आयोजन

मास्टर संत बक्स सिंह शेखावत की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी l
उपखंड क्षेत्र के पचलगी गांव में संतोषी माता मंदिर के नजदीक रविवार को
पचलंगी में 2 अक्टूबर को भरने वाले भैरुजी, रामदेव ,देव नारायण महाराज के मेले की तैयारियों को लेकर रविवार शाम को सुभाष चौक संतोषी माता मंदिर के पास कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक की मेला कमेटी के सदस्य संत बक्स सिंह ने अध्यक्षता में आयोजित हुई l बैठक में मेला कमेटी के अध्यक्ष मदनलाल भावरिया ने बताया कि मेला कमेटी की तैयारियों को लेकर विभिन्न चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को अंतिम रुप मेले की तैयारियों को लेकर अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी। मेले में 1 अक्टूबर को रात्रि को स्थानीय कलाकारों द्वारा जागरण होगा। दूसरे दिन 2 अक्टूबर को मातेश्वरी कुश्ती दंगल में बाहर के पहलवानों द्वारा कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान व अन्य अखाड़ों के पहलवान हिस्सा लेंगे। हर वर्ष की तरह महिला पहलवान भी मातेश्वरी कुश्ती दंगल में अपने दांव पेंच दिखाएंगी। मेले की अंतिम रूप से तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारी दी गई है। मेले में पहलवानों से अन्य दानदाताओं का भी सम्मान किया जाएगा। बैठक में काट ली पूरा, झडाया नगर, पचलंगी के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान संत बक्स सिंह, ग्यारसी लाल, लालचंद बडसरा, अशोक दास स्वामी, सागर चौधरी, बचन पटेल, नरसी जांगिड़, पवन गोयल, मुरारी लाल पटेल, जोधा राम, शिवपाल सैनी सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।