भारत के विकास को दुनिया भारत मानती है, नेपाल, मित्र राष्ट्र है

भारत के विकास को दुनिया भारत मानती है, नेपाल, मित्र राष्ट्र है

पाली (रोहिट) भारत का लोहा पूरी दुनिया मानती है यहां की लोकतंत्र व्यवस्था का पूरा विश्व कायल है। हम भी नेपाल मे स्थाई सरकार भारत जैसी व्यवस्था चाहते है। ताकि आम‌जन लाभान्वित हो सके यह कहना है रोहिट जम्बूरी मे नेपाल के स्काउट टीम के प्रमुख नरेन्द्र थापा का.

श्री थापा ने बताया कि वे पहली बार भारत आये है लेकिन यहां की विभिन्न संस्कृति, प्राकृतिक सौन्दर्य, धर्मस्थलो लोक कलाओ व संस्कृति को देखकर प्रभावित है, उन्होने जम्बूरी मे राजस्थान सरकार व स्काउट विभाग द्वारा की गई व्यवस्थाओं की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।श्री थापा का मानना है कि भारत में हिन्दु बाहुल्य  जनसख्या वाला देश है और नेपाल में भगवान बुद्ध की जन्म स्थली के साथ पशुपति शिव जी का मन्दिर है.
भारतीयो को जीवन मे एक बार नेपाल अवश्य आना चाहिए। उन्होंने स्वीकार किया कि नेपाल में सरकारों की अस्थिरता विकास‌ मे बाधक है।
श्री थापा ने लोकतन्त्र को
राजतन्त्र से बेहतर बताया । नेपाल के स्काउट दल के प्रमुख नरेन्द्र थापा का मानना है कि जब
भारत नेपाल के आपसी सम्बन्ध  रिश्तो की तरह से है फिर सीमा के विवाद नही होने चाहिए।उन्होंने
स्काउट गाइड को अन्तरर्राष्ट्रीय संगठन बताते हुए दुनिया के विभिन्न
देशो को इसे अंगीकार करने की अपील भी की। राजस्थान भारत स्काउट गाइड के स्टेट सहायक स्टेट कमीश्नर विमल चौहान ने बताया कि नेपाल से 56 सदस्यो का दल जम्बूरी मे आया है ।
पूर्व श्री चौहान के नेतृत्व में बलराज सिंह राठौड़, सुरेश फुलवारी, मोहन सिंह चौहान, ताराचन्द जांगिड़, गोपाल लाल, शिव कुमार दुबे,मधुमति, विजय श्री,भारती चौहान आदि ने भेंट की।