सहयोग करने वाले योगी का चिराना में हुआ सम्मान |
सुमेर सिंह राव
उदयपुवाटी l
अपने निजी कार्य से शेखावाटी क्षेत्र में पधारे आयुमेड व टोरस फार्मास्यूटिकल्स प्रा. लिमिटेड.जयपुर के एम.एल. योगी का अतिथि सत्कार डॉ. राजेंद्र कुमावत ने चिराना में बने अपने निजी चिकित्सा परामर्श केंद्र पर एक शानदार तरीके से यादगार के रूप में मोमेंटो प्रदान कर किया। आपको बता दे की यह सम्मान उनको हाल ही में आयुर्वेद विभाग द्वारा लगाए गए ब्लॉक स्तरीय निशुल्क चिकित्सा शिविर में उनके द्वारा दिए गए औषध सहयोग के लिए दिया गया है।इस मौके पर योगी जी ने कहा कि भविष्य मै जब कभी शिविर हेतु औषध की जरूरत होगी तो कंपनी द्वारा दवाइयां भेज दी जाएगी। अपनी निजी मुलाकात में उन्होंने बताया की 1992 से हमारे यहां आयुर्वेद की दवाओं का निर्माण हो हैं तथा अब आयुर्वेद की बढ़ती मांग को देखते हुए मैंने 2010 से मॉडर्न तरीके से फुली ऑटोमैटिक मशीनें भी लगा रखी है जिससे गुणवत्ता के साथ अब माल तैयार होता है।उन्होंने बताया कि दवाइयों की क्वालिटी मेंटेन करने के खातिर कंपनी में दो सेक्सन भी बना रखे हैं। जिस में एक में मॉडर्न तरीके से दवाइयां तैयार की जाती है।यहां से तैयार होकर छत्तीसगढ़,यूपी, बिहार कलकत्ता,उड़ीसा,एमपी व राजस्थान के कई जिलों में अपने प्रोडक्ट सप्लाई होते हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि कोरोना के बाद से आयुर्वेद की दवाइयों की बिक्री में भारी इजाफा हुआ है और आज भी इम्यूनिटी बूस्टर के रूप में यह औषध खूब बिक रही है।लोगो का रुझान अब आयुर्वेद की ओर होने लगा है।उन्होंने कोरोना का जिक्र करते हुए कहा कि कोरोना काल में कंपनी की ओर से भी खूब दवाइयां,काढ़ा व सेनिटाइजर निशुल्क बांटे गए थे।