हीरवाना गौशाला में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
लक्ष्मण दास महाराज ने दी गौ माता की सेवा करने की सीख
आज रात्रि 8:15 बजे से नानी बाई रो मायरो कथा का शुभारंभ भी किया जाएगा
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी / चंवरा
श्री कृष्ण गौशाला चंवरा हीरवाना में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन कथा व्यास दंडी स्वामी रामानंद तीर्थ महाराज ऋषिकेश ने कहा कि भारत की भूमि ऋषि मुनियों की धरा है। इस पर जब-जब भी पाप बढा है किस न किसी अवतार में महापुरुष ने जन्म लिया है। महाराज ने कहा कि कलयुग चल रहा है। इस युग में प्रत्येक व्यक्ति को गौमाता तथा संत महात्माओं की सेवा अवश्य करनी चाहिए। आज के प्रसंग में महाराज ने सृष्टि का वर्णन, सुखदेव जन्म, पांडव प्रयाग, सती अनुसुइया चरित्र व सती चरित्र सुनाया। शुक्रवार रात्रि 8:15 बजे से नानी बाई रो मायरो कथा का श्रवन भी भक्तों को कराया जाएगा। बामलास धाम के महंत बाबा लक्ष्मण दास महाराज के सानिध्य में चल रही इस कथा के आयोजक विश्वनाथ शर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी संतोष देवी गोरसिया परिवार द्वारा जलपान एवं प्रसादी की व्यवस्था की गई है। मनमोहन त्यागी नैमिषारण्य धाम उत्तर प्रदेश रघुनाथ दास मोरिंडा धाम शंकर दास बनखंडी धाम लोहार्गल समाजसेवी सुरेश मीणा किशोरपुरा दिनेश महरानियां नरेश कुमावत किशोरपुरा आचार्य विपुल कृष्ण शरण पंडित रमेश शास्त्री कोषाध्यक्ष बनवारी लाल जांगिड़ गौशाला अध्यक्ष शीशराम खटाणा श्रीराम मणकस हीरालाल मास्टर गिरधारी रावत भाताराम रावत किशोर शर्मा सहित काफी संख्या में महिला एवं पुरुष मौजूद रहे।