करोड़ों की सरकारी खेल मैदान की भूमि पर मिलीभगत से धड़ल्ले से, अतिक्रमण व निर्माण कोई रोक-टोक नहीं।

 

ठीकरदा राजकीय सीनियर सेकेंडरी विद्यालय के खेल मैदान पर हो रहे अतिक्रमण व निर्माण

गुवा माताजी के मंदिर के आगे से लेकर गांव के रास्ते से मुख्य मार्ग तक है यह खेल मैदान


करोड़ों की बेशकीमती सरकारी खेल मैदान की भूमि पर सरपंच व प्राचार्य की मिलीभगत से धड़ल्ले से हो रहे हैं अतिक्रमण व निर्माण कोई रोक-टोक नहीं

बूंदी 20 (संवादाता शिवकुमार शर्मा) बूंदी  जुलाई जिले के हिंडोली तहसील के ठीकरदा गांव में राजकीय सीनियर सेकंडरी विद्यालय के खेल मैदान पर बाहुबलीयो ने विद्यालय प्राचार्य व सरपंच की मिलीभगत से खेल मैदान की बेशकीमती भूमि पर अतिक्रमण कर अवैध निर्माण कर रहे है बच्चों के खेल खेलकूद के काम आने वाला मैदान अतिक्रमण व अवैध निर्माण का अड्डा बन गया है ना कोई रोकने टोकने वाला है ना कहने सुनने वाला इन अतिक्रमण अवैध निर्माण कर्ताओं के हौसले बहुत बुलंद है सरकार व प्रशासन का कोई डर नहीं है क्योंकि विद्यालय प्रशासन प्राचार्य व सरपंच की मिलीभगत से ही हो रहा है यह अवैध गोरखधंधा

https://youtu.be/PipEhg9t1nI