पाली में ज्ञापन देने जाते समय कार्यकर्ताओं एवं पुलिस के बीच हुई धकामुकी

पानी एवं बिजली को लेकर बीजेपी का जिला स्तरीय धरना
गहलोत सरकार पर साधा निशाना
गहलोत सरकार जनता के लिए नहीं कर रही कोई काम
ज्ञापन देने जाते समय कार्यकर्ताओं एवं पुलिस के बीच हुई धकामुकी
नाराज पदाधिकारियों ने बिना ज्ञापन दिए आए बाहर , फाड़ी ज्ञापन की कापी
सरकार व पुलिस के खिलाफ लगाए मुर्दाबाद के नारे

मुकेश राजा
पाली मारवाड़ राजस्थान

पाली

शहर सहित जिलेभर में पानी और बिजली सहित अन्य समस्याओ कों लेकर जिला बीजेपी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का जिला स्तरीय जनाक्रोश महा रैली जिला मुख्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन दिया गया। हालांकि धरना प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं की संख्या कम ही रही । आशा के अनुरूप भीड़ नहीं जुटा पाए।
धरने में पाली विधायक ज्ञानचंद पारख ,पाली सांसद पीपी चौधरी सहित अन्य पदाधिकारियों ने अपने भाषण में सरकार को कोसते हुए कहा कि पाली की जनता पानी के लिए तरस रही है । गहलोत सरकार जनता पर ध्यान नहीं दे रही साथ ही भीषण गर्मी में बिजली की भी समस्या हो रही है। अन्य मुद्दों पर भी सरकार को घेरते हुवे आड़े हाथों लिया। जिला पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा ज्ञापन देने जाते समय जिला मुख्यालय गेट के बाहर पुलिस अधिकारियों एवं पदाधिकारियों के बीच अंदर घुसने को लेकर तीखी बहस भी हुई और हल्की झड़प होने के साथ ही नाराज पदाधिकारियों ने बिना ज्ञापन दिए ही बाहर आकर ज्ञापन फाड़ दिया और पुलिस के खिलाफ नाराजगी जताते हुए सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए।