कांग्रेस में फिर दिखी फूट, धरने में नहीं आये सीएम गहलोत, पायलट की फुल टाइम उपस्थिती

जयपुर। कांग्रेस में गुटबाजी किसी से छिपी नहीं रही है, अब एक बार से कांग्रेस पार्टी की फूट उजागर हो गई। इस बार मौका था मोदी के खिलाफ महंगाई पर धरना प्रदर्शन, जहां कांग्रेस के कुछ नेता नजर और कुछ नहीं आये। लेकिन, चर्चा का विषय ये रहा जब मुख्यमंत्री गहलोत ने धरना प्रदर्शन में आने का कार्यक्रम कैंसिल कर दिया। वहीं, सचिन पायलट इस धरने में अंत तक उपस्थित रहे और मोदी सरकार की नीतियों पर जमकर निशाना साधा।

नहीं आये मुख्यमंत्री गहलोत
देश में बढ़ती मंहगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ धरने प्रदर्शन का एलान करने वाले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ही इस धरने में नहीं पहुंचे। मुख्यमंत्री गहलोत ने बिना कोई कारण बताते हुए इस धरने आने के कार्यक्रम को कैंसिल कर दिया। वहीं, दूसरी तरफ पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट इस धरने में अंत तक बने रहे और मोदी सरकार के खिलाफ जमकर बरसे।

हिंदु मुस्लिम के नाम पर भड़कायेंगे
सचिन पायलट ने इस विरोध प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने आम आदमी पर मंहगाई का आतंक थोप दिया है। भाजपा को अहंकार और घमंड के साथ राज करने की आदत पड़ गई है। ये लोग सिर्फ हिंदू मुस्लिम करके, लोगों की भावनाओं के साथ खेलकर वोट लेंगे। उन्होंने कि इतनी महंगाई में 15 हजार और 20 हजार रूपये कमाने वाला अपने घर को कैसे चलायेगा। पायलट ने कहा कि हम सभी को साथ मिलकर खड़ा रहना होगा। पालयट ने बीजेपी के मंत्रियों पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी के एक भी नेता के मुंह से महंगाई पर एक शब्द नहीं निकलता।