मालकेतु की 24 कोसी परिक्रमा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
नाचते गाते लोहार्गल की ओर रवाना हो रहे हैं परिक्रमाथी
लोहार्गल मेले को लेकर प्रशासन व पंचायत की तरफ से चाक-चौबंद व्यवस्था
चप्पे-चप्पे पर रहेंगे पुलिस के जवान तैनात
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
निकटवर्ती धार्मिक तीर्थ स्थल लोहार्गल धाम में हर साल की भांति इस साल भी लोहार्गल का लक्खी मेला परवान पर है l मेले को लेकर प्रशासन व लोहार्गल पंचायत की तरफ से चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है l मालकेतू की 24 कोसी परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं का जत्था नाचते गाते धीरे-धीरे लोहार्गल की ओर बढ़ रहा है l कोरोना काल के कारण 2 साल तक लोहार्गल का लक्खी मेला नहीं भरने की वजह से इस बार परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है l लखी मेले को लेकर पंचायत के साथ साथ प्रशासन की व्यवस्थाएं भी काफी चाक-चौबंद है मेले के रोज चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात रहेंगे वही लोहार्गल सूर्य कुंड के इर्द-गिर्द भी प्रशासन की असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रहेगी l मालकेत बाबा के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालु, दम लगाते संत, झूमती-गाती महिलाएं… इन नजारों ने लोहार्गल की पहाड़ी पर विराजित बाबा मालखेत की 24कोसीय परिक्रमा को आस्था और भक्ति से सरोबार कर दिया है। बाबा मालखेत की 24 कोसी परिक्रमा में हजारों की संख्या में परिक्रमार्थी उमड़े। श्रद्धालु बाबा मालखेत के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। घाटी चढ़ते हुए महिला श्रद्धालुओं ने लकड़ी का सहारा लिया। वही घाटी की चढ़ाई में पेयजल की विशेष व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं का अगेती दल परिक्रमा का आधा सफर तय कर चुका है।
11वर्ष से ठाकुरजी को पालकी में बैठाकर करवा रहे है परिक्रमा।
राजगढ़ के चैनपुरा निवासी राजकुमार चोटिया पिछले 11वर्ष से अपने ठाकुरजी को मंदिर से पालकी में बैठाकर अरावली पर्वतमाला की 24कोसीय परिक्रमा करवा रहे है। लोहार्गल लक्खी मेले को लेकर हमने लोहार्गल के सरपंच जगमोहन सिंह शेखावत उर्फ जैकी से बात की तो उन्होंने बताया कि पंचायत की तरफ से जगह-जगह लाइट व सीसीटीवी कैमरो की व्यवस्था की गई है साफ सफाई की व्यवस्था भी बहुत ठीक ढंग से चल रही है l ताकि लोहार्गल में आने वाले श्रद्धालुओं को कोई किसी तरह की परेशानियों का सामना ना करना पड़े l