जयपुर। ई कॉर्स वेबसाइट अमेज़ॅन ने अपनी आगामी सेल की घोषणा कर दी है। कंपनी ने अभी घोषणा की है कि वह 5 अगस्त से 9 अगस्त तक अपने 'ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल' की बिक्री शुरू करेगी। और सेल के दौरान कंपनी अपने ग्राहकों को कईं कैटेगिरी प्रोडक्ट्स पर भारी छूट पेश करेगाी। ग्राहक इस सेल के दौरान इलेक्ट्रॉनिक्स, लैपटॉप, कैमरा, स्मार्टफोन को डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं।
Amazon पर डिस्काउंट ऑफर्स
कंपनी द्वारा दिये जा रहे डिस्काउंट ऑफर्स के अलावा कंपनी एसबीआई क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने वाले ग्राहकों को सामान्य और ईएमआई लेनदेन पर 10 प्रतिशत की तत्काल छूट भी प्रदान करेगी। सेल में 500 रुपये तक का कैशबैक रिवार्ड भी है और इसमें कई कॉम्बो ऑफर शामिल होंगे। इस सेल के दौरान आपको कैमरों पर 60 प्रतिशत तक, हेडफ़ोन पर 60 प्रतिशत तक, लैपटॉप पर 30,000 रुपये तक की छूट, गेमिंग एक्सेसरीज़ पर 50 प्रतिशत तक की छूट, स्मार्टवॉच पर 60 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। वहीं सेल के दौरान आप मोबाईल एक्सेसीरीज, फिटनेस बैंड, ब्लूटूथ हेड़फोन आदि को 500 रूपये के मिनिमम प्राइज पर खरीद सकते हैं। इसके अलावा आप कंपनी सेल के दौरान नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प भी देगी। और पूराने प्रोडेक्ट्स पर 13,000 रुपये तक के एक्सचेंज ऑफर भी प्रदान करेगी।
फ्लिपकार्ट की बिग सेविंग डेज़
वहीं दूसरी तरफ ई कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट ने भी अपनी बिग सेविंग डेज़ सेल की घोषणा कर दी है। यह सेल 4 अगस्त को प्लस मेंबर्स के लिए होगी और 5 अगस्त को सामान्य उपयोगकर्ताओं के लिए शुरू होगी।