सैकड़ों की संख्या में अनुसूचित मोर्चा कार्यकर्ता वचन के जिला मुख्यालय,,,
राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन,,,,,
पाली- ( मुकेश राजा ) कुछ दिन पूर्व गंगानगर में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल पर तथाकथित आन्दोलनकारी किसानों द्वारा प्रणघातक हमले की भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला प्रवक्ता रामलाल चौहान ने कड़े शब्दों में निंन्दा करते हुवा कहा की ।मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश। मेघवाल पर हमला यह राजस्थान के सम्पूर्ण दलित समाज पर हमला है यह हमला एक गहरी राजनीति साजिश का संकेत है तथाकथित किसान आन्दोलन के नाम राजस्थान में अब दलितो के राजनीतिक नेतृत्व को समाप्त करने का षडयंत्र किया जा रहा है । जो लोग तथाकथित किसान आन्दोलन के नाम पर देश में संघर्ष छेड़ने की धमकी दे रहे हैं उनके इलाकों में दलित अलवा अनुसूचित जाति के लोगों को देहलीज तक भी पैर नही रखने दिया जाता है वर्तमान किसान आन्दोलन के मुखिया जागीदार तथा भूस्वामी जो कभी किसान हितैषी नही हो सकते ।
राजस्थान की नाकारा कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए पूरी तरह से विफल और नाकाम बताया है। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला पाली जिसकी घोर निंदा करता है और अगर आरोपियों को जल्द से जल्द नहीं पकड़ा गया तो भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला पाली की और से सोमवार को धरना प्रदर्शन करेगी।