एनसीआर को लेकर होगा आन्दोलन - इन्दल सिंह

-पुराने वाहन बंद होने से होगा नुकसान - मुरारी लाल सैनी

-शीघ्र होगी आन्दोलन की घोषणा, एनसीआर से हर वर्ग परेशान

 हलैना, कस्वा हलैना में किसान संघर्ष समिति के संयोजक इन्दल सिंह जाट और माली सैनी आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक मुरारी लाल सैनी ने विचार विमर्श के बाद वयान जारी कर कहा कि एनसीआर और टीटीजे ड की वजह से भरतपुर जिले का भारी नुकसान हो रहा है, भरतपुर को एनसीआर से हटाने की जरूरत है इसके नियम कानूनों से हर वर्ग परेशान है और इसके बिरोध में अब जल्दि आन्दोलन शुरू किया जायेगा। दोनों संघर्षशील नेताओं इन्दल सिंह जाट और मुरारी लाल सैनी ने कहा कि एनसीआर से जनता को कोई फायदा नहीं हुआ है । दोनों नेताओं ने कहा कि 10 वर्ष पुराने डीजल वाहनो और 15 साल पुराने पेट्रौल वाहनों को बन्द करना सरासर गलत हैं भरतपुर में पहले ही बहुत बेरोजगारी है इन बाहनो के बन्द करने से और लाखों लोगा बेरोजगार हो जायेगे।

किसान, मजदूर मंहगे, ट्रेक्ट्रर, मोटर साईकिल, जीप, कार नहीं खरीद सकते । किसान नेता इन्दल सिंह जाट और मुरारी लाल सैनी ने कहा कि एनसी आर और टीटीजेड़ की वजह से व्यापारी, क्रेशर, ईट भट्टा, उद्योग, भूमी कन्वर्जन आदी सभी कामों में लोगों को भारी परेशानी और नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भरतपुर के रहने बाले है वो इस समस्या को जानते है ऐसी स्थिति में ड़बल इंजन सरकार को भरतपुर और डीग जिलो को इस परिधि से बाहर करना चाहिये । दोनो नेताओं ने कहा कि जिला प्रशासन को मुद्दे की गम्भीर ता को देखते हुऐ पुराने बाहनों को अभी बंद नहीं करना चाहिये इस से लाखों परिवार प्रभावित होगे । भारी बेरोजगारी बढ़ जायेगी तथा अपराध बढ़ सकते है तथा प्रशासन को केन्द्र सरकार को जन भावनाओं से भी अवगत कराना चाहिये।

उन्होंने कहा कि जो सुबधाऐं एनसीआर से जिले को मिलनी चाहिये थी वो अभी तक कभी नहीं मिली जवकि जनता पर अनेक टैक्सों का भार पड़ रहा हैं । यहा नये उद्योग धन्धे भी स्थापित नहीं हो रहे जिसकी वजह से लोग रोजगार के लिये पलायन कर रहे हैं तथा निरन्तर बेरोजगारी बढ़ती जा रहीं है । उन्होंने कहा कि जिले के अधिकांश बड़े जनप्रतिनिधि भी सत्ता पक्ष के हैं उन्हें भी कोशिश करनी चाहिये दोनों नेताओं ने कहा कि उनकी तैयरिया जारी हैं, विभिन्न संगठनों से सम्पर्क कर रहे है, इस मुद्दे पर सभी संगठन एकमत है और सभी मिलकर संघर्ष करेगो । आन्दोलन की घोषणा जल्दि ही तय करदी जायेगी ।