जयपुर। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी ने भारत में अपने बजट स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढत्तरी कर दी है। रियलमी 8 सहित कुल मिलाकर पांच स्मार्टफोन की मंहगे हुए हैं। जिनमें Realme 8 5G, Realme C11 (2021), Realme C21 और Realme C25s शामिल हैं। इन फोन की कीमतों में 1500 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। नई कीमतें ऑनलाइन और ऑफलाइन सहित सभी स्टोर्स पर अपडेट की जा चुकी हैं। आइये जानते हैं अब ये स्मार्टफोन किस कीमत पर मिलेंगे
Realme 8 की नई कीमत
Realme 8 का 4GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल पहले 14,499 रुपये थी इस पर कंपनी ने एक हजार रूपये बढ़ा दिये हैं। अब इसकी कीमत 15,999 रुपये हो गई है।
वहीं, Realme 8 के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत अब 15,499 रुपये से बढ़कर 16,999 रुपये हो गई है। और इस फोन के टॉप मॉडल 8GB रैम और 128GB स्टोरेज की कीमत 16,499 रुपये से बढ़कर 17,999 रुपये हो गई है।
Realme C11
इस फोन के 2GB RAM + 32GB स्टोरेज मॉडल की कमत 6,999 रुपये से बढ़कर 7,299 रुपये हो गई है। वहीं, इसका 4GB रैम + 64GB स्टोरेज मॉडल अब 8,499 रुपये से बढ़कर 8,799 रुपये हो गया है।
Realme C21 की नई कीमत
Realme C21 3GB RAM + 32G स्टोरेज मॉडल अब 8,499 रुपये से बढ़कर 8,999 रुपये में उपलब्ध है। और इसका दूसरा मॉडल 4GB RAM + 64GB स्टोरेज अब 9,499 रुपये से बढ़ाकर 9,999 रुपये में मिलेगा।
Realme C25s
Realme C25s 4GB RAM + 64GB स्टोरेज की कीमत अब 10,999 रुपये से बढ़कर 10,999 रुपये हो गई है, जबकि इसके 4GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 11,499 रुपये से बढ़ाकर 11,999 रुपये कर दी गई है।