iPhone 13 के लॉन्च के बाद ये लोकप्रिय iPhone भारत में हुए बंद

जयपुर। Apple ने अपनी लेटेस्ट आईफोन 13 सीरीज को लॉन्च कर​ दिया है। कंपनी आईफोन 13 सीरीज के लॉन्च करने के बाद कपंनी कईं पूराने आईफोन्स को डिस्काउंट के साथ बेच रहा है। और कुछ लोकप्रिय आईफोन्स को कंपनी ने अब बंद कर दिया है। भारत में अब कंपनी आईफोन एक्स सीरीज को बंद कर देगी। इसके साथ ही आईफोन 12 प्रो और आईफोन प्रो मैक्स को भी एप्पलन ने बंद कर दिया है।

iPhone XR को बंद होने के बाद Apple के ऑनलाइन स्टोर से हटा दिया गया है। लेकिन, अगर आप अभी भी इसे खरीदना चाहते हैं, तो फ्लिपकार्ट, अमेज़ॅन, रिलायंस डिजिटल और कुछ अन्य थर्ड पार्टी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ये अभी भी मौजूद हैं। iPhone XR का 64GB स्टोरेज मॉडल फिलहाल फ्लिपकार्ट पर 42,999 रुपये की कीमत में मौजूद हैं। ये फोन स्टॉक खत्म होने तक ही बेचे जायेंगे।
iPhone 12 Pro और iPhone 12 Pro मैक्स भी बंद
इसके अलावा, Apple ने iPhone 12 Pro और iPhone 12 Pro Max को भी बंद कर दिया है। इन दोनों फोन को ऐप्पल ऑनलाइन स्टोर से हटा दिया गया है, लेकिन ये अभी भी फ्लिपकार्ट, अमेज़ॅन सहित अन्य ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।
इसके अलावा कंपनी iPhone 12 और iPhone 12 मिनी को देश में डिस्काउंट के साथ बेच रही है। IPhone 12 की कीमत अब 65,900 रुपये की कीमत से शुरू होता है और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 80,900 रुपये है। वहीं, iPhone 12 मिनी की कीमत अब 59,900 रुपये से शुरू होती है और 74,900 रुपये तक जाती है।