जयपुर। कुछ दिनों पहले जयपुर के जेएलएन मार्ग स्थित फाइव स्टार होटल क्लार्क्स आमेर में 2 करोड़ रुपए की डाइमंड ज्वैलरी चुराने चोर को पुलिस ने गुजरात में सूरत के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया गया है। चोर का नाम जयेश रावजी सेजपाल है। और वह सूरत एक होटल में रूका हुआ था।
2 करोड के गहने किये बरामद
पुलिस ने शातिर चोर जयेश रावजी सेजपाल से 2 करोड रूपये के गहने भी बरामद कर लिये हैं। बता दें कि 25 नंबवर को छत्तीगढ़ के एक हीरा व्यापारी राजीव बोथरा ने अपनी बेटी की शादी का फंक्शन क्लार्क आमेर में रखा था। जहां, चोर जयेश राजीव बोथरा का रिश्तेदार बनकर होटल में ठहरा था। और वह होटल से 2 करोड रूपये के गहने लेकर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस जयेश को लेकर जयपुर पहुंचेगी और पूछताछ करेगी। पूछताछ के बाद ही पुलिस पूरे मामले का खुलासा करेगी।
उदयपुर में भी की थी चोरी
शातिर चोर जयेश ने जयपुर क्लार्क आमेर में चोरी करने से पहले 21 नंबवर को उदयपुर के एक होटल ट्राईडेंट से भी 15 लाख रूपये की चोरी की थी। इसके बाद 25 नंबवर को जयपुर फाइव स्टार होटल में चोरी की। पुलिस ने बताया कि जयेश इन दिनों मुबईं में रह रहा है और वह वीआईपी फैमली जो कि फाइव स्टार होटल में आयोजित करवाते हैं पर नजर रखता था और उन्हें ही निशाना बनाता था।
शातिर चोर जयेश मेहमानों के साथ ही होटल के रिसेप्शन पर आकर खडा हो जाता था, और नजर रखता था कि कौन मेहमान किस सामान को किस रूम में रखेगा। कौन कहां रूकेगा। इस सब की छानबीन करने के बाद वह कमरे वाले का नाम बताकर लॉक खुलवाता था और चोरी करता।