धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी,
क्षेत्र के चतरगंज में शराब की दुकान के ताले तोड़ के शराब की पेटियां ले गए चोर वही घीसीबाई सुवालका पत्नी बाबू लाल निवासी बाबाजी का बरडा हिंडोली की लाईसन शुदा देशी ओर अंग्रेजी शराब की दुकान के गत रात को चोरों ने शटर तोड़ कर दुकान को किया साफ सेलमेन मदन लाल सुवालका ने बताया की शाम को करीब 8 बजे दुकान को बंद कर के अपने घर पर आ गया और सुबह 6 बजे मेरी दुकान के पास के दुकानदार का फोन आया तो मुझे पता चला कि रविवार अलसुबह को अज्ञात व्यक्तियों ने शटर व ताले को तोड़ कर गाड़ियों में भर कर मेरी दुकान में रखी शराब की बोतलें व अधेपव्वो व देशी ओर अंग्रेजी शराब की बोतलों की पेटियों को गाड़ियों में भर कर चोर ले गए जो लगभग 09 से 10 लाख रुपये का माल चुरा कर ले गए जब दुकान के आस पास के लोगो से पता किया तो कोई जानकारी नही मिली उधर लाइसनधारी ने हिण्डोली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई हिण्डोली थाना प्रभारी मुकेश कुमार मीणा व डीएसपी श्याम सुंदर विश्नोई ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया व अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी।
वही इस पूरे मामले पर थाना प्रभारी मुकेश मीणा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। वही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए है ।