सिद्धार्थ और शहनाज़ गिल के रिश्ते को लेकर इस बिग बॉस कनटेस्टेंट ने किया बड़ा खुलासा....

जयपुर। वॉलिबुड अभिनेता और बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला की कुछ दिनों पहले हार्टअटैक से मौत हो गई थी। सिद्धार्थ की मौत के बाद शहनाज़ गिल सदमे हैं। बिग बॉस 2013 में शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला सह-प्रतियोगी थीं, और तब से ही शहनाज और सिद्धार्थ रिलेशनशिप में थे। शहजान बिग बॉस 2013 में रनर अप रही थीं। शहनाज और सिद्धार्थ का प्यार बिग बॉस के दौरान परवान चढ़ा।

अब बिग बॉस की एक कनटेस्टेंट और अभिनेत्री पवित्रा पूनिया ने एक इंटरव्यू के दौरान शहनाज और सिड के रिश्ते के बारे में बताया। पूनिया ने कहा कि उनका रिश्ता "एक पति और पत्नी से कम नहीं था।" वे दोनों बहुत करीब थे लेकिन उन्होंने कभी भी आधिकारिक तौर पर शो में एक कपल होने की बात स्वीकार नहीं की। हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा कि "सोनी-महिवाल, रोमियो-जूलियट के बाद, लोग सिद्धार्थ-शहनाज को याद करेंगे।" पूनिया कहती हैं कि "आज मैं जब शहनाज़ को देखती हूं, तो रूह कांप जाती है लोग उनके जैसा एक शुद्ध रिश्ता रखने का सपना देखते हैं। मैं यह नहीं कहूंगी कि यह दोस्ती या प्रेमी था लेकिन ये रिश्ता पति पत्नि से कम नहीं था । शहनाज़ गिल ने कई बार बिग बॉस 13 में कबूल किया कि वह सिद्धार्थ शुक्ला से प्यार करती हैं।

बता दें कि अभिनेत्री पवित्रा पूनिया ने सिद्धार्थ के साथ लव यू जिंदगी शो में काम किया था। वे शुक्रवार को सिद्धार्थ के अंमित संस्कार में भी शामिल हुई थीं। वहीं, सिद्धार्थ की मृत्यु के कुछ दिनों बाद, उनके परिवार ने एक बयान जारी किया और कहा कि उन सभी का हार्दिक आभार जो सिद्धार्थ की यात्रा का हिस्सा रहे हैं और उन्हें बिना शर्त प्यार दिया है।