सड़कों पर निर्वस्त्र नजर आयी ये हॉलीवुड एक्ट्रेस , तस्वीरें वायरल हुई
जयपुर। हाॅलिवुड की बेहतरीन अदाकारा अमांडा बनेस जिन्हानें एक से बढकर एक शानदार फिल्म की हैं, को लेकर हाल ही में एक हैरान कर देने वाली खबर आयी है। इस खबर के बाद उनके फैंस में सनसनी मच गई। दरअसल अमांडा बनेस को लाॅस एंजेलिस की सडकों पर बिना कपडों के पाया गया है।
बता दें की अमांडा बायन्स जो की 36 साल हैं ने 'व्हाट ए गर्ल वॉन्ट्स' और 'रोबोट्स' जैसी सफल फिल्में में काम किया है।
दरअसल फिलहाल अमांडा अस्पताल में भर्ती हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उनके बारे में यह जानकारी सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई है।
अमांडा को 72 घंटे तक निगरानी में रखा गया है। न्यूड होने के दौरान वह अकेली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने खुद एक कार रोकी और इमरजेंसी नंबर 911 डायल कर अपने लिए मदद मांगी. वहीं, हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, अमांडा पिछले कई दिनों से अपने परिवार के संपर्क में नहीं हैं। इतना ही नहीं वह पिछले कई समय से अपनी दवाइयां भी ठीक से नहीं ले रही थीं।
सोशल मीडिया पर मिली ये प्रतिक्रिया
अमांडा बनेस के इस हालत में पाए जाने की खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई वैसे ही फैंस के कमेंट्स की भी बरसात शुरू हो गई। एक यूजर ने लिखा, "अमांडा बनेस बहुत डिजर्व करती हैं।" उन पर इतना प्रेशर है और चाइल्ड स्टारडम की वजह से कहीं न कहीं उनकी ये हालत हो गई है. वह कितनी प्रतिभाशाली है? उसके बारे में यह सुनकर मेरा दिल टूट गया।