न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित के साथ इस खिलाडी को करनी चाहिए ओपनिंग: हरभजन सिंह

जयपुर। विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाफ हारने के बाद कप्तान विराट कोहली को टीम सलेक्शन खराब होने के जिम्मेदार ठहराया गया। अब भारत के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के अगले मैच के लिए नई ओपनिंग जोड़ी का सुझाव दिया
अनुभवी स्पिनर हरभजन सिंह ने यूएई और ओमान में चल रहे टी 20 विश्व कप 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने मुकाबले से पहले टीम इंडिया के लिए सलाह के कुछ बातें बोली हैं।
हरभजन का मानना ​​​​है कि रोहित शर्मा और केएल राहुल की सलामी जोड़ी में बदलाव का सुझाव दिया है। पाकिस्तान के खिलाफ रोहित और केलएल राहुल दोनों बल्लेबाज सस्ते में आउट हो गए थे, और इस मुकाबले में भारत को 10 विकेट से हार मिली थी। हरभजन ने सुझाव दिया कि ईशान किशन को हाल के मैचों में उनकी शानदार फॉर्म को देखते हुए रोहित के साथ ओपनिंग स्लॉट में मौका दिया जाना चाहिए ।
हरभजन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "मेरे हिसाब से इशान किशन का प्लेइंग इलेवन में होना जरूरी है। अगर वह रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करते हैं तो भारत को वह शुरुआत मिल सकती है जिसकी उन्हें तलाश है।"
उन्होंने कहा, किशन विस्फोटक बल्लेबाज हैं, किसी भी गेंदबाज पर दबाव डालेंगे। वह अच्छी फॉर्म में भी हैं। उन्होंने आईपीएल के अंत में मुंबई इंडियंस के लिए कुछ अच्छी पारियां खेली थीं और अभ्यास मैच में भी मजबूत दिख रहे थे। हाल ही में समाप्त हुए इंडियन प्रीमियर लीग के यूएई-लेग के बाद के चरण में ईशान किशन का प्रदर्शन अच्छा रहा। उन्होंने बाबर आजम के पाकिस्तान के खिलाफ सुपर 12 मैच से पहले वार्म-अप टाई में इंग्लैंड के खिलाफ एक ठोस पारी खेली।