धांसू बैटरी, कम कीमत और बढ़िया कैमरा के साथ 23 अगस्त को लॉन्च होगा ये Realme स्मार्टफोन

जयपुर। रियलमी भारतीय बाजार में एक और​​ लो बजट स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। और यह फोन Realme C21Y होने वाला है। कंपनी ने लॉन्च तारीख की घोषणा कर दी है। भारतीय बाजार में 23 अगस्त को इसे पेश किया जायेगा। वियतनाम ये फोन पहले ही लॉन्च हो चुका है। फोन की खासियत 13-मेगापिक्सल के मुख्य कैमरे के साथ पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप, 5,000mAh की बैटरी ​आदि हैं। आइये इसके फीचर्स और संभावित कीमत पर नजर डालते हैं।
Realme C21Y के फीचर्स
Realme C21Y में 6.5 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिज्यूलॉशन 720x1,600 पिक्सल है। फोन में ऑक्टा-कोर यूनिसोक T610 SoC प्रोसेसर दिया गया है। इसे 4GB तक रैम और 64GB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। स्टोरेज को एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
कैमरे की बात करें तो Realme फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पैक करता है जिसमें 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2-मेगापिक्सल का ब्लैक एंड व्हाइट सेंसर और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर शामिल है। फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर है।
वहीं फोन में पावर देने के लिए 5,000mAh की बैटरी दी गई है। जो रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए, Realme C21Y LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5, GPS, एक 3.5 मिमी हेडफोन जैक और चार्जिंग के लिए एक माइक्रो-यूएसबी पोर्ट के साथ आता है। पीछे की तरफ एक फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है।
संभावित कीमत
Realme C21Y की कीमत 3GB + 32GB स्टोरेज मॉडल के लिए लगभग 10,500 रुपये हो सकती है। और 4GB + 64GB मॉडल की लगभग 12,000 रुपये हो सकती है।