राजस्थान में इस बार जबरदस्त गर्मी पड़ने और लू चलने का अलर्ट, ​पश्चिमी राजस्थान में पारा 40 डिग्री पार

जयपुर। मौसम विभाग के अनुसार इस बार राजस्थान में समय से पहले ही तपाने वाली वाली गर्मी पड़ने वाली है। साथ ही गर्म लू के थपेड़े पड़ने वाले हैं। अभी मार्च का आधा महीना ही गुजरा है और सूरज ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। पश्चिमी राजस्थान के बाडमेर जिले में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। वहीं, जालोर, जैसलमेर में पारा 39 डिग्री सेल्सियस से उपर पहुंच गया है। ऐसे में मौसम विभाग ने स्पष्ट कर दिया है। कि पश्चिमी राजस्थान के 4 जिलों में लू चलने के आसार हैं।

इन जिलों में में यलो अलर्ट जारी
जयपुर मौसम विभाग ने आगामी 16-17 मार्च को पश्चिमी राजस्था ने जैसलमेर, बीकानेर, जोधपुर, बाड़मेर जिले में लू चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि, इस बार राजस्था में तापमान औसतन तापमान से 1 या 2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहने वाला है।

रात में सर्दी का असर लगभग खत्म
जयपुर सहित राजस्थान के बडे शहरों में रात की सर्दी का असर लगभर न के बराबर हो गया है। जयपुर बाड़मेर जैसलमेर, अजमेर, जोधपुर, बीकानेर जैसे बडे शहरों में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा है। सबसे गर्म रात बाड़मेर जिले में रही। जहां न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। कोटा में भी रात का पारा 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा।