तीन दिवसीय क्रियात्मक अनुसंधान की कार्यशाला संपन्न

तीन दिवसीय क्रियात्मक अनुसंधान की कार्यशाला संपन्न

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान

बूंदी 30 नवंबर,
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट बूंदी में क्रियात्मक अनुसंधान की तीन दिवसीय कार्यशाला का प्रारंभ 28.11 .2022 को हुआ। प्रधानाचार्य डाइट बूंदी द्वारा उक्त कार्यशाला की विधिवत शुरुआत की गई ।बूंदी जिले के पांचों ब्लॉकों से 50 संभागीयो को आमंत्रित किया गया जिनमें से 40 संभागीयो ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। शोध के क्षेत्र में शिक्षण कराते समय विद्यालयों में आने वाली समस्याओं पर चाहे वह शिक्षण से संबंधित हो ,चाहे वह प्रबंधन से संबंधित हो, चाहे वह अन्य क्षेत्र से संबंधित हो सभी संभागीयो द्वारा उन पर समस्या का चयन करते हुए विभिन्न बिंदुओं से गुजरते हुए अपने अपने अनुसंधान कार्य प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उदयपुर के द्वारा चयनित एसआरजी सत्यनारायण वर्मा द्वारा सभी संभागियो का मार्गदर्शन किया गया शोध के विभिन्न सोपानों पर मॉडल आधारित चर्चा परीचर्चा की गई ।तीन दिवसीय कार्यशाला में एसआरजी बृजमोहन मीणा द्वारा विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला गया । आईएफआईसी प्रभाग अध्यक्ष श्रीमती कमलेश दाधीच एवं सहायक प्रभारी जे पी त्रिपाठी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। जिले से पधारे हुए दक्ष प्रशिक्षक एवं शोधार्थी प्रीतम कुमार अरोड़ा ,विनोद कुमार मीणा(बंबोरी), मोनिका लोधा, मोनिका सोलंकी, राधेश्याम सैनी ,महावीर योगी, कैलाश चंद मीणा ,शबाना खानम ,हीरामणि साहनी, रंजीत सिंह हाडा ,राधेश्याम सैनी, तुलसीराम मीणा, पूनम सेठी ,सरिता पालीवाल ,चंद्रेश मीणा, सुशीला सहित कई शोधार्थियों ने अपने अपने अनुसंधान प्रस्तुत किए। तीन दिवसीय कार्यशाला के समापन समारोह में आई एफ आई सी के पूर्व प्रभाग अध्यक्ष आशा जी द्वारा भी शोध में गुणवत्ता पर अपने विचार व्यक्त किए यह जानकारी डाइट बूंदी के शोध एसआरजी सत्यनारायण वर्मा द्वारा दी गई।