कोट के चमत्कारी बालाजी प्रकाट्य महोत्सव पर होंगे तीन दिवसीय कार्यक्रम
कोटा 25 नवम्बर। हनुमान युवा वाहिनी निःशुल्क सेवा समिति कोटा के तत्वावधान में जयपुर गोल्डन के पास स्तिथ कोट के चमत्कारी बालाजी प्रकाट्य महोत्सव पर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
समिति के अध्यक्ष योगी रामकेश भगत जी ने बताया कि शनिवार 25 नवंबर को सायं 8 बजे सगीतमय सुंदरकांड ,रविवार 26 नवंबर को सायं 8 बजे विशाल भजन संध्या ,सोमवार 27 नवम्बर को सायं 4 बजे से महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा ।
उक्त कार्यक्रम को लेकर समिति के सदस्यों की बैठक में सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है । योगी रामकेश ने शहर वासियों से कार्यक्रम में पूरे उत्साह से भाग लेने की अपील की है ।