तीन जेब कतरे गिरफ्तार, आरोपियों से 55 हजार रुपए बरामद

-नव निर्वाचित विधायक जगत सिंह के विजय जुलूस में कटे थे जेब

नदबई, विधायक जगत सिंह के विजय जुलूस में जेब काटने के मामलें में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डीएसटी टीम के सहयोग से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार करीब 55 हजार रुपए की राशी बरामद कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपियों को पुलिस रिमाण्ड़ पर भेज दिया गया। पुलिस सूत्रों की मानें तो रनजीत नगर कच्ची बस्ती निवासी राधेकृष्ण बाबरिया पुत्र जयसिंह व आगरा निवासी विकास जाटव पुत्र भागीरथ जाटव को गिरफ्तार किया गया।

गौरतलब है कि विधायक जगत सिंह के विजय जुलूस में गिरफ्तार आरोपियों ने अलग-अलग लोगों की जेब काट ली। जुलूस में शामिल भदीरा निवासी बलवीर सिंह ने एक लाख रुपए की जेब काटने का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया। बाद में पुलिस ने जांच पडताल कर डीएसटी टीम के सहयोग से 55 हजार की नगदी बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।