केरोठ में चौराहे के पास फूलचंद यादव की स्मृति पर सार्वजनिक स्थल पर तिबारा और चार दिवारी बनाई गई
भंडारे में श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण
राकेश सैनी
बाघोली ।
कैरोठ में चौराहे के पास सोमवार को फूलचंद यादव की स्मृति में बनाई गई सार्वजनिक स्थल पर तिबारा व चार दिवारी का शुभारंभ मुख्य अतिथि रोहित गुढ़ा ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच संगीता यादव ने की। विशिष्ट अतिथि नीमकाथाना की प्रधान वीरेंद्र यादव थे। समाजसेवी सुनील यादव व गोपी सोनी ने बताया कि फूलचंद यादव की स्मृति पर अपने पुत्र श्री लाल यादव, महेंद्र यादव, विद्याधर बाबू लाल यादव आदि ने एक बड़ा तिबारा व चार दिवारी बनाई। यादव की पूजा अर्चना के बाद प्रतिमा स्थापित की गई। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि राजेंद्र प्रसाद यादव, पिंटू जांगिड़ पचलंगी, पूरणमल, मोहन लाल यादव, नगेंद्र सिंह पापड़ा, नरेंद्र, दीपक ,ओम प्रकाश यादव रेनवाल सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।