Tiger Shroff: छुपा रुस्तम निकले टाइगर श्रॉफ, एक्टिंग के साथ अब करने लगे हैं ये काम...

जयपुर। बॉलीवुड में अगर एक्शन हीरो की बात की जाये और टाइगर श्रॉफ का नाम नहीं आये ऐसा तो हो ही नहीं सकता। जी हां, टाइगर बॉलीवुड के मल्टी-टेलेंटेड एक्टर हैं जिन्होंने एक्टिंग, डासिंग, और एक्शन के क्षेत्र में लोहा मनवाया है। लेकिन, अब टाइगर अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज देने वाले हैं. एक्टिंग, डासिंग, और एक्शन के अलावा एक नया टेलेंट दिखाने जा रहे हैं। चलिए आपको नीचे बताते हैं कि टाइगर ने अब नया क्या किया है —

टाइगर श्रॉफ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हैं। और इस म्यूजिक वीडियो की खास बात ये है कि इसमें खुद टाइगर ने आवाज दी है। इस वीडियो का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस म्युजिक वीडियो का नाम वंदे मातरम है।

टाइगर ने इस म्यूजिक वीडियो के टीजर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। जिसे फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। वहीं, बॉलीवुड के कईं सेलेब्स इस टीजर की सरहाना करते हुए खूब रिएक्शन दे रहे हैं। टाइगर श्रॉफ के इस म्यूजिक वीडियो को जाने माने कोरियोग्राफर डायरेक्टर रेमो डिसूजा ने डाइरेक्ट किया है। इस वीडियो को 10 अगस्त के दिन रिलीज किया जायेगा। टीजर देखने पर हमें दिखा कि टाइगर हमेश की तरह इस वीडियो में भी अपनी जबरदस्त डांस मूव्स दिखा रहें हैं। टीजर की शुरूआत टाइगर के फेवरेट Flip के साथ होती है। और टीजर के अन्त में एक पहाड़ी पर टाइगर झण्डे को सलाम करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि इसके अलावा टाइगर की कईं आगामी फिल्म हैं जिन पर वो काम कर रहे हैं जिनमें गणपत, बागी 4, हीरोपंती 2 जैसी फिल्में शामिल है।