दोपहर 1 बजे तक 45.25 प्रतिशत मतदाताओं ने डाले वोट, जिले में उत्साह के साथ चल रहा शांतिपूर्ण मतदान

कोटा 25 नवंबर। विधानसभा आम चुनाव 2023 अंतर्गत शनिवार को मतदान दिवस पर जिले में शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है। शनिवार प्रातः उत्साह के साथ मतदान आरंभ हुआ। सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में 1455 बूथों पर प्रातः 7 बजे से मतदान के लिए उत्साही मतदाताओं का आना शुरू हो गया और अधिकांश बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें नजर आई। दोपहर 1 बजे तक मतदान प्रतिशत कुल 45.25 रहा।
जिला निर्वाचन अधिकारी एमपी मीना ने बताया कि जिले में दोपहर 1 बजे तक विधानसभा क्षेत्र पीपल्दा में 43.24 प्रतिशत, विधानसभा सभा क्षेत्र सांगोद में 44.81 प्रतिशत, विधानसभा क्षेत्र कोटा उत्तर में 39.81 प्रतिशत, विधानसभा क्षेत्र कोटा दक्षिण में 39.98 प्रतिशत, विधानसभा क्षेत्र लाडपुरा में 42.07 प्रतिशत तथा विधानसभा क्षेत्र रामगंजमंडी में 45.25 प्रतिशत मतदान रहा।

इससे पूर्व प्रातः 9 बजे तक विधानसभा क्षेत्र पीपल्दा में 11.34 प्रतिशत, विधानसभा सभा क्षेत्र सांगोद में 13.13 प्रतिशत, विधानसभा क्षेत्र कोटा उत्तर में 11.21 प्रतिशत, विधानसभा क्षेत्र कोटा दक्षिण में 9.99 प्रतिशत, विधानसभा क्षेत्र लाडपुरा में 9.01 प्रतिशत तथा विधानसभा क्षेत्र रामगंजमंडी में 12.11 प्रतिशत मतदान रहा। इसी प्रकार प्रातः 11 बजे तक विधानसभा क्षेत्र पीपल्दा में 27.43 प्रतिशत, विधानसभा सभा क्षेत्र सांगोद में 28.23 प्रतिशत, विधानसभा क्षेत्र कोटा उत्तर में 25.62 प्रतिशत, विधानसभा क्षेत्र कोटा दक्षिण में 26.09 प्रतिशत, विधानसभा क्षेत्र लाडपुरा में 27.09 प्रतिशत तथा विधानसभा क्षेत्र रामगंजमंडी में 26.66
प्रतिशत मतदान रहा।
मतदाताओं का किया अभिनंदन-
मतदान केन्द्रों पर दिव्यांग, वरिष्ठ, युवा, महिला एवं नव मतदाताओं का अभिनंदन किया गया। उन्हें माला पहनाकर उत्साहवर्धन किया गया। स्वीप नोडल अधिकारी ममता तिवाडी ने विभिन्न मतदान केन्द्रों पर जाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
103 वर्षीय रुधनाथ बाई ने किया मतदान-
विधानसभा क्षेत्र सांगोद में 103 वर्षीय महिला रुधनाथ बाई ने उत्साह के साथ मतदान किया। उन्हें व्हील चेयर की मदद से सुगम मतदान की सुविधा दी गई।


घुमन्तु समुदाय के मतदाताओं का किया अभिनंदन-
विधानसभा क्षेत्र सांगोद में नालोदी भाग संख्या 192 में घुमुन्तु जाति बंजारा एवं भील मतदाताओं ने उत्साह के साथ मतदान किया। मतदाताओं का अभिनंदन भी किया गया।