कोटा। मालगाड़ियो से माल ढुलाई करके वाणिज्यिक आय अर्जित करने के लिए मंडल रेल प्रबंधक मनीष तिवारी के कुशल मार्गदर्शन और वाणिज्य विभाग के नेतृत्व में वाणिज्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा आपसी समन्वय से कार्य करते हुए रेल राजस्व बढ़ाने के लिए लगातार किये जा रहे। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप चालू वित्तीय वर्ष के 2023-24 के नौ माह (अप्रैल से दिसम्बर) में 5.913 मिलियन टन माल लदान से 707.48 करोड़ आय अर्जित किया।