राज्य सरकार की मंशानुरूप किसानों को मिले समय पर राहत- प्रमुख शासन सचिव
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
बूंदी, 9 अक्टूबर। जिले में बरसात से हुए फसल खराबे का रविवार को जायजा लेने के बाद कृषि विभाग के प्रमुख शासन दिनेश कुमार ने राजस्व अधिकारियों, कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में प्रमुख शासन सचिव ने निर्देश दिए कि दो दिन से बारिश से फसलों को नुकसान हुआ है। किसानों को राज्य सरकार की मंशानुरूप समय पर राहत पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि काश्तकारों को अब अगली फसल की बुवाई की जानी है।
उन्होंने निर्देश दिए कि फसल खराबे का त्वरित सर्वे करें। सभी अधिकारी किसानों के साथ सामंजस्य स्थापित करते हुए कार्य करें। फसल बीमा योजना के तहत किसानों को मुआवजा प्रदान करने की प्रक्रिया में किसी भी तरह की समस्या ना आए और किसानों को जल्दी मुआवजा मिले।
बैठक में जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी, अतिरिक्त जिला कलक्टर करतार सिंह, कृषि आयुक्त कानाराम, अतिरिक्त निदेशक कृषि यशपाल महावत, संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) कोटा खण्ड, उपनिदेशक कृषि (विस्तार) रमेश चंद जैन, जिले के राजस्व अधिकारी एवं कृषि विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।