रॉयल्टी चेक पोस्ट को हटाने को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन करीब आधे घण्टे तक ग्रामीण बैठे धरने पर।

संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका
बून्दी राजस्थान|

समझाइश के बाद धरने से उठे ग्रामीण।

हिंडोली । थाना क्षेत्र के बसोली मोड़ के पास सोमवार दोपहर बाद ग्रामीणों ने बसोली मोड़ पर लग रहे रॉयल्टी चेक पोस्ट हटाने की मांग को लेकर जुलूस के रूप में बसोली मोड़ पहुँचे ओर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
इसी दौरान सूचना पाकर एसडीएम अमित कुमार चौधरी , डीएसपी सज्जन सिंह राठौड़ , सीआई मुकेश मीणा मय जाप्ता मोके पर पहुँचे ओर बूंदी से अतिरिक्त जाप्ता भी मोके पर पहुँचा। ग्रामीण काफी देर तक नारेबाजी करते । इस दौरान खनन विभाग के अधिकारी प्रकाश सैनी मोके पर पहुँचे । उन्होंने चैक पोस्ट को लीगल बताया और प्रशासन की समझाइश के बाद ग्रामीणों ने धरना हटाया।
ग्रामीणों का कहना था कि चैक पोस्ट के कर्मचारी अवैध वसूली करते है और ड्राइवरों के साथ मारपीट आदि करते है। जिस पर प्रशासन ने ग्रामीणों ने समझाइश की अगर आगे से ऐसी कोई भी बात सामने आती है तो उसकी रिपोर्ट करवाये कार्यवाही की जाएगी। उसके बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया।

ग्रामीणों को चैक पोस्ट को लेकर कन्फ्यूजन था कि चैक पोस्ट अवैध है। बाकी चैक पोस्ट पूरी तरह से वैध है। माइनिंग विभाग द्वारा ही यह चैक पोस्ट लगा रखी है।

प्रकाश सैनी खनन विभाग अधिकारी

ग्रामीणों द्वारा चैक पोस्ट को लेकर शिकायत थी । उनको समझाइश कर दी है। अगर आगे ऐसी कोई समस्या आये तो प्रशासन को जरूर बताएं। मोके पर जाम जैसे कोई हालात नही बने।

अमित कुमार चौधरी एसडीएम हिंडोली।