गौ माता की सेवा के लिए, श्री राधाकृष्ण गौ सेवा कीर्तन मंडल ने आयोजित किया कीर्तन

भरतपुर, श्री राधे शिक्षण संस्थान तिलक नगर भरतपुर के व्यवस्थापक पंडित राजेश प्रसाद शर्मा के निवास पर उनके पूज्य पिताजी की पुण्यतिथि के अवसर पर गौ माता की सेवा के लिए श्री राधा कृष्ण गौ सेवा कीर्तन मंडल की ओर से कीर्तन आयोजित किया गया जिसमें तिलक नगर, शेरसिंह नगर, इंदिरा नगर एवं पैराडाइज कॉलोनी के भक्तों ने भाग लिया एवं गौ माता की सेवा के लिए श्रद्धा अनुसार दान पुण्य किया |

श्री ब्राह्मण सेवा समिति के वरिष्ठ सदस्य पंडित बनवारीलाल शर्मा ने बताया कि श्री राधा कृष्ण गौ सेवा कीर्तन मंडल विगत तीन वर्षों से गौ माता की सेवा के लिए आयोजित इस पुनीत कार्य में अपना निरंतर सहयोग दे रहा है और अभी तक चौबीस लाख की राशि का अपना सहयोग प्रदान कर चुका है इस अवसर पर उन्होंने बताया कि इस कीर्तन मंडल की ओर से प्रतिवर्ष गौ माता की सेवा के लिए अन्नकूट आयोजित किया जाता है और इसी क्रम 11 जनवरी 2024 को गौ माता की सेवा के लिए तीसरी बार विशाल गौसेवा अन्नकूट का आयोजन किया जाएगा जिसमें जो भी सज्जन इस पुनीत कार्य में अपना सहयोग देना चाहते हैं वे श्री राधाकृष्ण मंदिर, गली नंबर- 1 तिलक नगर भरतपुर पर जाकर अपना अन्न दान कर सकते हैं |

इस अवसर पर उपस्थित भक्तजनों के लिए स्वल्पाहार के साथ-साथ प्रसादी भी वितरित की गई | श्री राधे शिक्षण संस्थान तिलक नगर के व्यवस्थापक पंडित राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने सभी उपस्थित भक्तजनों का आभार व्यक्त किया गया |