जयपुर। टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए आज दिन की शुरूआत अच्छी नहीं रही । कांस्य पदक की उम्मीद लगाये बैठी भारतीय महिला हॉकी टीम का सपना उस वक्त टूट गया जब टोक्यो ओलंपिक के ब्रॉन्ज मेडल मैच में गत चैंपियन ग्रेट ब्रिटेन से 3-4 से हार गईं। भारतीय महिला हॉकी टीम ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अब तक ओलंपिक गेम्स में अपना सर्वश्रेष्ठ स्थान पाने में कामयब रही। रानी रामपाल की अगुवाई वाली टीम ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ चौथा स्थान हासिल किया।
बजरंग पुनिया जीत के साथ सेमीफाइनल में
दूसरी भारत के स्टार पहलवान बजरंग पुनिया ने जबरदस्त कुश्ती करते हुए पुरुषों के फ्रीस्टाइल 65 किग्रा वर्ग में किर्गिस्तान के एर्नाज़र अकमातालिव को हराकर टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइन में प्रवेश कर लिया है। इससे पहले बजरंग ने ईरान के मुर्तजा घियासी को हराकर अपने मेड़ल जीतने के अभियान का शुरू किया। बजरंग अब पदक जीतने से एक जीत दूर हैं। रेसलिंग में भारत के लिए ये अब एक उम्मीद बची है जो देश के लिए मेड़ल ला सकती है। बजरंग पुनिया का सेमीफाइनल मैच अजरबैजान के हाजी अलीयेव से होगा। यह मैच आज दोपहर 2:52 बजे के बाद होगा।
आज के अन्य मुकाबलों में भारत
अन्य मुकाबलों की बात करें तो आज गोल्फर अदिति अशोक का एक और अच्छा दिन रहा और उन्होंन तीसरे स्थान हासिल किया। वहीं एथलेटिक्स में 50 किमी पैदल चाल में गुरप्रीत सिंह बहार हो गये हैं। जबकि प्रियंका गोस्वामी और भावना जाट बाद में महिलाओं की 20 किमी रेस वॉक स्पर्धा में शामिल होंगी।