बोर्ड परीक्षा परिणाम में टॉपर्स विद्यार्थियों का किया सम्मान,, जिले में विज्ञानं संकाय में तीसरी वरीयता प्राप्त की युवराज कुशवाह

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान

बोर्ड परीक्षा परिणाम में टॉपर्स विद्यार्थियों का किया सम्मान

जिले में विज्ञानं संकाय में तीसरी वरीयता प्राप्त की युवराज कुशवाह ने

कोटा,6 जून, ।बाल संस्कार सीनियर सेकेंडरी स्कूल बड़गांव का माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान का विज्ञान, व कला संकाय सहित सभी संकायों का उत्कृष्ट परिणाम रहने पर विद्यालय प्रबंधन ने टॉपर्स विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिथि अखिल राजस्थान सनाढ्य ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला काँग्रेस कमेटी के पूर्व जिला अध्यक्ष पंडित गोविंद शर्मा रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत विकास परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष किशन पाठक ने की विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा युवाशाखा प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत सक्सेना थे, वही सम्मानीय अतिथि के रूप में बड़गांव के देवकिशन , तुलसीराम मालव, नंदलाल धाकड़, रामकिशन मालव,ओम नारायण लोधा व संकल्प क्लासेज तालेड़ा के अध्यापक मदनलाल थे।
विद्यालय निदेशक मयंक दीक्षित ने बताया कि विद्यालय के छात्र युवराज कुशवाहा ने 12वीं में जीवविज्ञान विषय में 96% अंक प्राप्त कर कोटा जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। साथ ही राहुल बेरवा ने कृषि विज्ञान में 82%, सुरेश चंद्र ने 75%, आकांक्षा लोधा, धीरज शर्मा, कनिका शर्मा व रोहित मीणा 70% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।
निदेशक मयंक दिक्षित ने सभी विद्यार्थियों के अभिभावकों का साफा व माला पहनाकर विद्यालय परिवार की और से अभिनंदन किया व सभी उत्तीर्ण छात्र छात्राओं का सम्मान किया। अतिथि के रूप में मंचासीन किशन पाठक, पंडित गोविंद शर्मा व प्रशांत सक्सैना ने अपने उदबोधन में उत्कृष्ट परिणाम रहने पर विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की व इसका श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत के साथ साथ शाला परिवार व अध्यापकों को देते हुए कहा कि विद्यालय के अनुशासन, उचित मार्गदर्शन व अध्यापको की मेहनत से ही यह संभव हो सकता है।
इस अवसर पर रघुवीर सिंह हाडा, विष्णु सेन, मांगीलाल मालव, ब्रजराज सिंह हाडा, दिनेश पांचाल, गजेंद्र धाकड़, सुरेश जांगिड़, रवि मीणा, रामदयाल मीणा, गुरमीत सिंह, सुनील लोधा, बाबूलाल गुर्जर, सुरेश मीणा, राजेंद्र शर्मा, भरत नागर, लक्ष्मीकांत नागर, हेमराज नागर, प्रवीण चतुर्वेदी, किशन शर्मा, अरुण श्रीवास्तव, अनिल सक्सेना, सुनील लोधा सहित शाला परिवार सदस्य व स्थानीय लोग उपस्थित थे