अवैध बजरी परिवहन करते ट्रैक्टर ने 2 बालिकाओं को कुचला बहुत तेज गति से जा रहा था ट्रैक्टर

बूंदी 23 जुलाई ( शिवकुमार शर्मा  ) जिले के हिंडोली उपखंड क्षेत्र में अवैध बजरी परिवहन दिन दहाड़े बेख़ौफ़ जारी है। तेज गति से निकलने वाले बजरी के वाहनों से क्षेत्र में कई हादसे हो चुके है। कस्बे में शुक्रवार को सुबह सिघाड़ी कट के पास अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर ने 2 बालिकाओं को टक्कर मार दी जिससे दोनों बालिकाए गंभीर रूप से घायल हो गई । जिनको एम्बुलेंस की सहायता से सीएचसी हॉस्पिटल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों बालिकाओं को बूंदी रैफर कर दिया। जानकारी के अनुसार सिघाड़ी निवासी 20 वर्षीय पूजा व 22 वर्षीय मनीषा किसी कार्य से हिंडोली आ रही थी तभी सिघाड़ी कट के पास बजरी से भरे कई ट्रैक्टर तेज गति से निकले जिन्होंने बालिकाओं को टक्कर मार दी। जिसमे दोनों बालिकाओं को गंभीर चोटें आई। पुलिस ने बताया कि लेकिन इस बारे में किसी ने भी रिपोर्ट नही दी है इसलिए मामला दर्ज नही हुआ है