सड़क सुरक्षा माह के तहत पुलिस लाइन में प्रशिक्षण आयोजित

राजसमंद । सड़क सुरक्षा माह के तहत आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण पुलिस लाइन में संपन्न हुआ। जिला परिवहन अधिकारी डॉ कल्पना शर्मा के निर्देशन में पुलिस लाइन के जवानों को दो दिवसीय प्रशिक्षण आईडीटीआर रेलमगरा द्वारा दिया गया जिसमें विभिन्न प्रकार सड़क दुर्घटना, सड़क के नियम अधिनियम,मोटर वीइकल एक्ट आदि की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में पुलिस का सहयोग बहुत महत्वपूर्ण होता है।