कोटा मंडल में नान-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण गाड़ियाँ प्रभावित
कोटा मंडल में नान-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण गाड़ियाँ प्रभावित
कोटा 01 दिसम्बर ,
कोटा मंडल के सालपुरा,केसोली एवं छाबड़ा गुगोर स्टेशन पर 09 दिसम्बर से 12 दिसम्बर तक प्री नान-इंटरलॉकिंग तथा इंटरलाकिंग कार्य किया जाना है जो रूठियाई-कोटा सेक्शन लाइन के दोहरीकरण हेतु आवश्यक है । इस कारण निम्न ट्रेने प्रभावित रहेगी :-
पूर्ण निरस्त की जाने वाली गाड़ियाँ :-
- गाड़ी संख्या 19811 कोटा-इटावा 08 दिसम्बर से 12 दिसम्बर तक निरस्त रहेगी ।
- गाड़ी संख्या 19812 इटावा-कोटा 09 दिसम्बर से 13 दिसम्बर तक निरस्त रहेगी । आंशिक निरस्त गाड़ी :-
- गाड़ी संख्या 11603/11604 कोटा-बीना-कोटा मेमो का 09 दिसम्बर से 12 दिसम्बर तक
अटरू स्टेशन तक शार्ट टर्मीनेशन & शार्ट ओरिजिनेशन रहेगा यानि उक्त मेमो अटरू-बीना-अटरू के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी । मार्ग परिवर्तन की जाने वाली गाड़ियाँ :- - गाड़ी संख्या 14813/14814 जोधपुर-भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस दोनों दिशाओ में वर्तमान कोटा-रुठियाई-बीना-भोपाल मार्ग की जगह कोटा–नागदा-संत हिरदाराम नगर-भोपाल मार्ग होकर दिनांक 09 दिसम्बर से 11 दिसम्बर तक जाएगी ।
- गाड़ी संख्या 13423 भागलपुर-अजमेर एक्सप्रेस दिनांक 08 दिसम्बर को अपने प्रारम्भिक स्टेशन से प्रस्थान कर वर्त्तमान मार्ग रूठियाई-कोटा की जगह रूठियाई –मक्सी -नागदा-कोटा मार्ग होकर जाएगी ।
- गाड़ी संख्या 13424 अजमेर-भागलपुर एक्सप्रेस दिनांक 10 दिसम्बर को अपने प्रारम्भिक स्टेशन से प्रस्थान कर वर्त्तमान मार्ग कोटा - रूठियाई की जगह कोटा-नागदा- मक्सी- रूठियाई मार्ग होकर जाएगी ।
इस संबंध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/जनसम्पर्क अधिकारी-कोटा रोहित मालवीय द्वारा बताया कि यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद है लेकिन विकास हेतु कार्य किया जाना आवश्यक है । इस संबंध में सर्व संबधित स्टेशनों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि यात्रियों को असुविधा ना हो | यात्रियों से अनुरोध है कि ट्रेनों की उचित स्थिति की जानकारी स्टेशनों,रेल मदद 139 एवं ऑनलाइन प्राप्त कर यात्रा करे ।
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान