संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी राजस्थान
तेज हवाओं से टूटा पेड़ चार दिन से पाल बाग रोड अवरुद्ध राहगीर हो रहे परेशान
हिण्डोली कस्बे के पाल बाग रोड पर तेज हवाओं के चलने से 4 दिन पहले एक पेड़ टूट कर रास्ते मे गिर गया जिसे किसी ने नही हटाया वही रास्ते से निकलने वाले राहगीर परेशान होकर दूसरे रास्ते से निकल रहे थे परन्तु ग्राम पंचायत हिण्डोली द्वारा रास्ता बहाल नही करने पर कुछ युवाओ द्वारा मीडिया के सामने समस्या बताने पर जब टूटे हुए पेड़ के फोटो हिण्डोली विकास अधिकारी अजित सिंह रावत के डाले गए तो उन्होंने कहा में ट्रेनिग में हु सुबह तक रास्ता बहाल करवाता हु ।उन्होंने अपने विभाग के कार्मिकों को मजदूरों के साथ भेजा और रास्ता बहाल करवाया ।वैसे भी जब से नए विकास अधिकारी रावत ने चार्ज लिया है तब से हिण्डोली में कई नवाचार हुए है ।इस दौरान सहायक विकास अधिकारी पीयूष जैन ,सहायक विकास अधिकारी अमरदास बैरवा कार्मिक कैलाश सिंह पंवार मौजूद रहे ।