पचलंगी में आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया गया
कार्यक्रम का संचालन तहसील अध्यक्ष राकेश मीणा ने किया
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
उपखंड क्षेत्र के पचलंगी गांव कि पुरानी पुलिस चौकी में मंगलवार को आदिवासी मीणा सेवा संस्थान उदयपुरवाटी के तत्वाधान में रामचंद्र मीणा कि अध्यक्षता में विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। आदिवासी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। समाज की वक्ताओं ने आदिवासी समाज के लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरणा लेने के लिए कहा। कार्यक्रम का संचालन तहसील अध्यक्ष राकेश मीणा ने किया। कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान बनवारी लाल ककराना, हरि सिंह रघुनाथपुरा, जय सिंह नेवरी, उमराव मैनपुरा, शीशराम पापड़ा, ईश्वर भौडकी, नाथू जेफ गढला, विजय कुमार, वीरेंद्र, सुरेंद्र पौख, राकेश ककराना, मनीष किशोरपुरा, रामनिवास खरबास, मोहनलाल,बजरंग लाल, श्रवण कुमार, सहकारी समिति अध्यक्ष विनोद जोशी ,रोहितास सैनी ,विकास मीणा,कैलाश ,राजकुमार मीणा,महेश ,तिलक राज,आदि मौजूद थे।