संवाददाता सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
कस्बे में चुंगी नंबर 3 के पास जांगिड़ कॉलोनी में आर्यन कंप्यूटर एवं प्रशिक्षण संस्थान में राजीव गांधी युवा विकास संस्थान कोट की ओर से देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन निदेशक संजय कुमार जांगिड़ की अध्यक्षता में किया गया । विद्यार्थियों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई । कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट मोतीलाल सैनी ने बताया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के शिल्पी थे । उन्होंने राष्ट्र के समृद्ध निर्माण हेतू शिक्षा, स्वास्थ्य, सामुदायिक विकास, विज्ञान एवं तकनीकी, सिंचाई परियोजनाएं एवं उद्योग जगत में बेहतरीन कार्य किए हैं । निदेशक संजय कुमार जांगिड़ ने बताया कि पंडित नेहरू ने शिक्षा जगत में युवाओं के लिए आईआईटी एवं आईआईएम जैसे बड़े संस्थान स्थापित किए, जिससे वैज्ञानिक वाद एवं विज्ञान को बढ़ावा मिला । पंडित नेहरू ने राष्ट्र के विकास में सभी की भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए पंचायती राज व्यवस्था को शुरू किया । मुरारी लाल जांगिड़ ने बताया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने पंचवर्षीय योजनाओं के माध्यम से देश के लिए लोक कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की । पंडित नेहरू छोटे बच्चों से बेहद प्यार करते थे इसलिए बच्चे उन्हें चाचा नेहरू के नाम से पुकारते थे । इस दौरान रतन लाल टांक, अजय वर्मा, बंटी असवाल, जितेंद्र कुमावत, सोनिया मिश्रा, पलक कुमारी, अंकित कुमार, राकेश सैनी, जितेंद्र सैनी, निखिल गिजावरा, अनीशा बानो, आयशा बानो सहित कई विद्यार्थी मौजूद थे ।