शहीद मुकेश की पुण्यतिथि पर रामपुरा से निकाली तिरंगा रैली, परिजनों का सम्मान

शहीद मुकेश की पुण्यतिथि पर रामपुरा से निकाली तिरंगा रैली, परिजनों का सम्मान

ब्यूरो चीफ विजयपाल सैनी

83 वाहिनी के कमांडेंट प्रवीण कुमार सिंह के निर्देशन में आयोजित विशाल शहीद तिरंगा रैली में उप कमांडेंट पूरणमल गुर्जर ने कहा कि देश की आन, बान ओर शान के लिए अपनी जान न्यौछावर करने वाले देश के शहीदों का सम्मान करना प्रत्येक भारतीय का प्रथम कर्तव्य है। शहीदों की शहादत को नमन एक दिन नहीं बल्कि प्रत्येक दिन होना चाहिए। गुर्जर ने यह बात शनिवार को रामपुरा गांव में युवाओं की ओर से शहीद मुकेश कुमार बुनकर की पुण्यतिथि पर आयोजित तिरंगा रैली में उपस्थित बतौर मुख्यअतिथि संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि रामपुरा में प्रतिवर्ष के भांति इस भी बार युवाओं ने शहीद की शहादत कार्यक्रम कार्यक्रम आयोजित किया गया। लोगों ने शहीद मुकेश कुमार बुनकर के शहीद स्मारक पर अतिथियों सहित शहीद के पिता रामसहाय बुनकर, वीरांगना बीना देवी, पुत्र ब्रजेश,मां कमला देवी,भाई विकास जेवरिया,पुत्री मोनिका,ममता सहित शहीद प्रतिमा को पुष्पअर्पित व माला पहनाकर श्रद्धांजलि दी गई। शहीद के परिजनों को माला व साफा पहनाकर सम्मानित भी किया गया। 

विधायक प्रतिनिधि राजेश गुर्जर महेश हलसर,भामाशाह हरी बल्लीवाल आदि ने कहा कि क्षेत्र में तिरंगा रैली निकाल कर युवा लोगों के अंदर देशभक्ति की अलख जगाने की कोशिश कर रहे है जो सराहनीय कदम है। शहीदों के बलिदान से देश को आजादी और सुरक्षा मिली है। सीमा पर तैनात वीर जवानों के त्याग और बलिदान के कारण ही हम अपने घरों में शांति और सुरक्षा से रह रहे है। शहीदों ओर उनके परिजनों का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है।मंच संचालन डॉ. पूरणमल बुनकर ने किया।मुकेश बड़बड़वाल,रूडाराम जाट,योगीराज नाथ महाराज आदि ने भी विचार व्यक्त किए। अतिथियों ने तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए शाहपुरा पहुंची। शाहपुरा में 

रामपुरा निवासी अमर शहीद मुकेश कुमार बुनकर की शहादत दिवस पर निकाली गई तिरंगा यात्रा रैली का शाहपुरा पहुंचने रोहिताश भडाणा, राजेश गुर्जर,विजय चौहान,शंकरलाल थानेदार,बाबुलाल, रामेश्वर बुनकर,धोलू राम सैनी,सामाजिक कार्यकर्ता तरुण टांक,अमर सिंह चावला,गुड्डू सैनी,फूलचंद बड़बड़वाल ,भवानी शंकर शर्मा,हेमंत तिवाडी,सुरेश चौधरी,  हरीराम जाट,नितीश जोशी,विक्रम सैनी,संजय राजपूत , खादीवाले रामअवतार बुनकर,पिंटू बन्ना,सुमेर राजपूत,कमला देवी आदि ने पुष्पाजंलि अर्पित की। तिरंगा रैली वापस रामपुरा में शहीद स्मारक पर जाकर सम्पन्न हुई। रास्ते मे जगह-जगह लोगों ने रैली का फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। रैली में उपस्थित युवाओं ने वंदे मातरम, हिंदुस्तान जिंदाबाद, देश के अमर शहीदों की जय के साथ अन्य देश भक्ति भरे नारे लगाकर क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना दिया।

माओवादियों से लोहा लेते हुए थे चतरा में शहीद

शहीद मुकेश के पिता रामसहाय बुनकर ने बताया कि मुकेश कुमार बुनकर कोबरा बटालियन का जांबाज सिपाही था। 2012 में झारखंड के चतरा जिले के जूरी रापदा गांव में माओवादियों के खिलाफ आपरेशन का संचालन किया गया था। अग्रिम पंक्ति में लड़ते हुए माओवादियों की गोली से जख्मी होने के बावजूद अंतिम क्षण तक कई माओवादियों को मौत के घाट उतारकर उनका रास्ता रोके रखा, जख्मी होने पर शहीद मुकेश को दिल्ली अस्पताल में भर्ती कराया गया। भर्ती होने के करीब 8 दिन बाद मुकेश ने दम तोड़ दिया था। देश की खातिर लड़ते-लड़ते दुनिया से अलविदा हो जाने के बाद आज भी शहीद मुकेश के परिवार को उसकी चिंता सताती रहती है।

शहीद तिरंगा रैली में सचिन वर्मा,धर्मेंद्र वर्मा,शिम्भूदयाल, दिनेश नैनावत,विष्णु सिसोदिया,सुरेंद्र जेवरिया,अनिल कुमार बुनकर,महेंद्र वर्मा,रतन कुमावत,जयराम वर्मा,बनवारी,पवन डाबला,सुखी पलसानिया,रजनीश, अलकेश,मुरारी स्वामी,संदीप स्वामी, महेंद्र ताखर,मुकेश कुमार बुनकर,महेश कुमार, महेश स्वामी,दिनेश मीणा,अजय,मनोज बुनकर,सुरेश बुनकर आदि ने व्यवस्था में सहयोग किया।

फोटो- 

शहर में शहीद मुकेश कुमार की पुण्यतिथि पर तिरंगा यात्रा निकालते।