धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी (राज)
पेच की बावड़ी, वैसे तो किसी वाहन को चलाने के लिए चालक की जरूरत होती है, लेकिन अगर कोई वाहन बिना चालक के ही दौड़ जाए तो आश्चर्य तो होगा ही। ऐसा ही कुछ हुआ पेच की बावड़ी में। यहां एक ट्रोला बिना ड्राइवर के ही दौड़ गया।
जानकारी के अनुसार एनएच 52 जंक्शन पर गुरुवार अलसुबह बिना ड्राइवर कोटा स्टोन भरा ट्रोला दौड़ पड़ा। इसके बाद जंक्शन पर लगे साइन बोर्ड, डिवाडर को फांदता हुआ हाइवे किनारे गड्ढे में जा उतरा। हालांकि इस दुर्घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुरुवार अलसुबह करीब 5 बजे ड्राइवर ट्रोले को हाइवे किनारे खड़ा करके शौच करने चला गया। पीछे से ट्रोला स्वत: ही चलकर 100 दूर तक चलकर गड्ढे में जा गिरा। जानकारी के अनुसार ट्रोले में कोटा से कोटा स्टोन भरकर बीकानेर जा रहा था। लोगों ने बताया कि संभवतया पावर ब्रेक नहीं लगे होने के कारण ट्रोला ढलान के कारण स्वत: चल गया। इस दौरान कोई आसपास नहीं होने से हादसा टल गया।