एक साल से डैमेज है सीवर लाइन ।।
वार्ड नं.110 सी ब्लाक में पिछले साल भर से सीवरेज लाइन ब्लाक चल रही है कई बार स्थानीय पार्षद विधायक एवं निगम अधिकारियों को लिखित में अवगत कराया गया मगर साल भर होने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। आज जनता सीवरेज समस्या से परेशान हो कर स्थानीय पार्षद विधायक एवं निगम अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय निवासी मनोज जाबडो़लिया सहित अन्य लोगों ने बताया कि जनप्रतिनिधियों की अनदेखी एवं निगम अधिकारियों की लापरवाही के चलते यहां लोगों का सीवरेज की दुर्गंध से जीना दुश्वार हो गया है। लोग गंदगी से बीमार हो रहे हैं। घरों में आना जाना मुश्किल हो गया है। लोग पलायन करने को मजबुर है। जल्द सीवरेज लाइन को ठीक नहीं किया तो स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ निगम अधिकारियों उपायुक्त का घेराव किया जाएगा।
http://atulyasansar.com/wp-content/uploads/2022/06/WhatsApp-Video-2022-06-09-at-1.45.38-PM.mp4